UP Gold Silver Price 6 Oct 2023: सोना 200 रुपये से अधिक टूटा, चांदी में आई तेजी, खरीदारी से पहले देखें यहां नए भाव

UP Gold Silver Price Today 06 October 2023: लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Report :  Viren Singh
Update:2023-10-06 06:00 IST

 UP Gold Silver Price Today 06 October 2023 (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 06 October2023: पितृपक्ष के दौरान यूपी में लगातार सोने और चांदी के भाव में गिरावट का दौर जारी है। बीते छह दिनों से सोना चांदी लुढ़क रहा हैस,जिससे लोगों को तगड़ी राहत मिली है। इस बीच, यूपी सर्राफा बाजार में 06 अक्टूबर को सोना-चांदी की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं। राहत की बात यह है कि आज भी सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी के भाव में तेजी आई है। शुक्रवार को प्रदेश में सोना 200 रुपये से अधिक सस्ता हुआ तो वहीं चांदी 400 रुपये किलो महंगी हुई है।

सोना 200 रुपये से अधिक टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 220 रुपये सस्ता होकर 57,310 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 200 रुपये टूटकर 52,550 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को भी सोने के भाव में गिरावट आई थी। इस कमी के बाद 24 कैरेट सोना 57,530 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 52,750 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 400 रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में जहां सोना सस्ता हुआ तो वहीं चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को शहर में चांदी 400 रुपए उछली है, जिसके बाद यह 71,100 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को चांदी के भाव में 300 रुपये की गिरावट आई थी। तब 70,700 रुपये किलो पर थी।

अन्य जिलों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

52,550 (22 कैरट)

57,310 (24 कैरट)

आगरा

52,550 (22 कैरट)

57,310 (24 कैरट)

नोएडा

52,550 (22 कैरट)

57,310 (24 कैरट)

गाजियाबाद

52,550 (22 कैरट)

57,310 (24 कैरट)

वाराणसी

52,550 (22 कैरट)

57,310 (24 कैरट)

मथुरा

52,550 (22 कैरट)

57,310 (24 कैरट)

हर दिन जारी होते हैं सोना चांदी के दाम

बता दें कि सर्राफा बाजार में हर दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं, लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ देर में SMS के माध्मय से नए रेट्स मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News