Gold Silver Price Today: यूपी में सोना चांदी हुआ महंगा, जानिए आज आपको 24 कैरेट गोल्ड के लिए कितना दाम खर्च करना होगा?

Gold Silver Price Today 3 January 2024: लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 270 रुपये महंगा हुआ है। चांदी भी तेज हुई है। जानें नए रेट्स

Report :  Viren Singh
Update: 2024-01-03 01:15 GMT

Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 3 January 2024: यूपी सर्राफा बाजार में 03 जनवरी, 2024 को कीमती आभूषण सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। सूबे में बुधवार को लोगों को इससे झटका मिला है। सोना 200 रुपये से अधिक महंगा हुआ है तो वहीं चांदी के दाम 300 रुपए किलो की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अगर आप बुलियन मार्केट से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आज आपको अधिक दाम खर्च करने पडेंगे।

सोना 200 रुपये अधिक हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 270 रुपये महंगा होकर 64,240 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 200 रुपए उछला है। इसके बाद यह 58,900 रुपये 10 ग्राम पर गया है। इससे पहले मंगलवार को सोने के भाव स्थिर थे। 24 कैरेट सोना 63,970 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 58,700 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 300 रुपये किलो हुई मंहंगी

लखनऊ में चांदी के दाम तेजी आई है। सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम में 300 रुपये की वृद्धि हुई है। जिसके बाद चांदी के भाव 78,900 रुपये किलो पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को चांदी के भाव स्थिर थे और यह 78,600 रुपये किलो पर ट्रेंड किया था।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,900 (22 कैरट)

64,240 (24 कैरट)

आगरा

58,900 (22 कैरट)

64,240 (24 कैरट)

नोएडा

58,900 (22 कैरट)

64,240 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,900 (22 कैरट)

64,240 (24 कैरट)

वाराणसी

58,900 (22 कैरट)

64,240 (24 कैरट)

मथुरा

58,900 (22 कैरट)

64,240 (24 कैरट)

जारी होते अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले गोल्ड के दाम

सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Tags:    

Similar News