UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल डीजल आज सस्ता या फिर बढ़े भाव? जानें अपने शहरों का रेट

UP Petrol Diesel Price Today 19 February 2023: यूपी वालों को लगातार दो दिन पेट्रोल डीजल के भाव से राहत मिली है। तेल में राहत का दौर शनिवार से शुरू हुआ है और यह रविवार को भी जारी है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-19 01:50 GMT

UP Petrol Diesel Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Petrol Diesel Price Today 19 February 2023: उत्तर प्रदेश (UP) में 19 जनवरी, 2023 को पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी कर दिये गए हैं। तेल कंपनियों ने रविवार को भी यूपी में पेट्रोल डीजल (UP Petrol Diesel) के भाव (Price) से लोगों को राहत दी है। यह दूसरा दिन है, जब यूपी में पेट्रोल डीजल के भाव में गिरावट आई है। इससे पहले शनिवार को भी प्रदेश में तेल के भाव में कमी आई थी। शनिवार को पहले राज्य में लगातार 10 दिन तेल भाव में इजाफा हुआ है। आइये जानते हैं कि छुट्टी वाले दिन जिन शहरों में पेट्रोल डीजल के भाव राहत मिली है।

लखनऊ और कानपुर में आज तेल के भाव 

इंडियन ऑयल के मुताबिक, 19 फरवरी रविवार को यूपी के कई प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम से लोगों को राहत मिली है। आज राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का भाव गिरने के बाद 96.56 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि डीजल 89.76 रुपये पर आ गया है। कानपुर में पेट्रोल का भाव 96.25 रुपए और डीजल का भाव 89.44 रुपए प्रति लीटर पर लोगों मिल रहा है। इसके अलावा प्रयागराज और वाराणसी में भी तेल के भाव सस्ते हुए हैं। प्रयागराज में पेट्रोल 96.51 रुपए और डीजल 89.71 रुपए और वाराणसी में पेट्रोल 97.46 रुपए और डीजल 90.64 रुपए पर आ पहुंचा है। इससे पहले यहां पर दामों में इजाफा हुआ था।

नोएडा गाजियाबाद में भी गिरे दाम

यूपी के नोएडा भी तेल का दाम आज गिरा है। यहां पर पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.94 रुपये मिल रहा है। वहीं, गाजिबाद में पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.73 रुपए पर सस्ता होने के बाद मिल रहा है। बात अगर आगरा की करें तो यहां पर पेट्रोल 96.33 रुपए और डीजल 89.50 रुपए है। बरेली में पेट्रोल 96.67 रुपए और डीजल 89.85 रुपए और गोरखपुर में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.97 रुपये पर मिल रहा है।

इन शहरों तेल हुआ मंहगा

हालांकि आज कुछ जिलों में माल ढुलाई में इजाफा और अन्य वजहों से पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी आई है। जिन जिलों में तेल के भाव बढ़े हैं वह नीचे दिये गये हैं।

  • अलीगढ़ >>96.73>> 89.88
  • कन्नौज>>97.41>> 90.57
  • उन्नाव>> 96.58>> 89.76
  • सोनभद्र>> 97.53>> 90.71
  • एटा>> 96.50>> 89.67
  • अलीगढ़>>97.02>> 90.16
  • अंबेडकर नगर>> 97.53>> 90.44
  • अमेठी/सीएसएम>>97.62>> 90.79
  • अमरोहा>>96.63>> 90.10
  • औरैया>>96.96>> 90.31
  • आजमगढ़>>97.45>> 90.61
  • बागपत>>96.39>>89.70
  • बहराइच>> 97.11>> 90.25
  • बलिया>>98.27>>90.84
  • बलरामपुर>>96.81>> 90.04
  • बाराबंकी>>96.81>> 90
  • बस्ती>>97.24>> 90.49
  • बिजनौर>>96.63>> 90.49
  • बदायूं>>96.63>> 89.81
  • बुलंदशहर>>97.43>> 90.56
  • चंदौली>>96.73>> 89.92
  • चित्रकूट>>97.53>> 90.71
  • एटा>>96.50>> 89.67
  • इटावा>>97.03>>90.29
  • अयोध्या>>97.03>> 90.22
  • फार्रूबाद >>97.10>> 90.28
  • फतेहपुर>>97.08>> 90.25
  • फिरोजाबाद 96.28>> 89.45
  • गाजीपुर>> 96.80>> 90
  • गोंडा>>96.74>> 89.68
  • हमीरपुर>>97.12>> 90.29
  • हापुड़>>96.48>> 89.65
  • हरदोई>>96.63>> 89.82
  • हाथरस>>96.48>> 89.63
  • जौनपुर>>97.49>> 90.67
  • कौशाम्बी>>96.90>> 90.10
  • कुशीनगर>>96.90>> 89.59
  • लखीमपुर>>97.44>> 90.61
  • ललितपुर>> 97.44>> 90.31
  • महाराजगंज>>96.77>> 89.95
  • महोबा 97.40>> 90.55
  • मथुरा>> 96.08>> 89.25
  • मऊनाथ भंजन>> 97.38>> 90.54
  • मिर्जापुर>> 96.63>> 89.82
  • मुजफ्फरनगर>> 96.63>> 89.81
  • पीलीभीत>>97.13>> 90.30
  • प्रतापगढ़>> 97.49>> 90.67
  • रामुपर>> 97.10>> 90.27
  • सहारनपुर>> 97.38>> 90.54
  • संभल>> 96.95>> 90.12
  • संत कबीर नगर>> 97.05>> 90.22
  • संत रविदास नगर>>96.91>> 90.46
  • शाहजहांपुर>> 96.32>> 89.52
  • शामली>> 96.91>> 90.07
  • श्रावस्ती >> 96.84>> 90.04
  • सिद्धार्थनगर>> 97.64>> 90.80
  • सीतापुर>>97.43>> 90.60
  • सोनभद्र>> 97.53>> 90.71
  • सुल्तानपुर>> 98.29>> 91.45
  • झांसी>> 96.77>> 89.93
  • काशी राम नगर>> 96.90>> 90.10

जानिए कब जारी होते हैं तेल के नए रेट

आपको बता दें कि देश में पेट्रोल डीजल के नए भाव सुबह 6 बजे जारी किये जाते हैं। यह भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की समीक्षा करने के बाद जारी होते हैं। वहीं, आप तेल कंपनियों के रेट घर बैठे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से एक SMS करना होगा। अगर इंडियन ऑयल के भाव पता करने के लिए RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा। वहीं, बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल ग्राहकों को HPPrice तथा अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर सेंड करना होगा। इसके भेजने के बाद कुछ देर में फोन पर पेट्रोल डीजल के ताजा दाम मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News