Assembly Election Results 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष बोले- हम सरकार बनाएंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आ रहे नतीजों में मिली भाजपा को बढ़त पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस का कुशासन खत्म होने वाला है...कमल खिलेगा। छत्तीसगढ़ विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी का भरोसा मिलेगा।रुझान हकीकत में बदलेंगे और हम रुझानों से ज्यादा सीटें मिलेंगी...जिन्होंने राज्य को लूटा है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। (सीएम) का फैसला विधायक और पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। बहुत जल्द हम राज्य में सरकार बनाएंगे। फिलहाल बीजेपी 53 सीटों पर आगे चल रही है।


Update: 2023-12-03 08:10 GMT

Linked news