भारत की न्यायपालिका का आभार व्यक्त करूंगा पीएम... ... Ram Mandir Pran Pratishtha: 'आज हमारे राम आ गए...रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे', PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

भारत की न्यायपालिका का आभार व्यक्त करूंगा

पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि प्रभु राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे। क्योंकि, आज लंबे वियोग से आई आपत्ति का अंत हो गया। उन्होंने कहा, त्रेता युग में तो वह वियोग केवल 14 वर्षों का था। तब भी इतना असह्य था। इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ों वर्षों का वियोग सहा। पीएम बोले, हमारी कई-कई पीढ़ियों ने ये वियोग सहा। भारत के तो संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु राम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। इसलिए आज मैं भारत की न्यायपालिका का आभार व्यक्त करूंगा। जिसने न्याय की लाज रख ली। न्याय के पर्याय प्रभु राम का मंदिर भी न्याय बद्ध तरीके से ही बना।'

Update: 2024-01-22 09:08 GMT

Linked news