ये लोकतंत्र की जीत : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है। आज देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करुंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता के साथ संपन्न कराया है। देश के करीब 100 करोड़ मतदाता, 11 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ मतदान कर्मी, 55 लाख वोटिंग मशीनों के साथ काम किया। भारत की चुनाव प्रक्रिया, चुनाव के पूरे सिस्टम पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की ताकत है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है।

Update: 2024-06-04 15:25 GMT

Linked news