भारत बंदः मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगाया... ... Bharat Band : खत्म हुआ किसानों का प्रदर्शन, राकेश टिकैत ने कहा- सफल रहा हमारा 'भारत बंद'

भारत बंदः मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

कृषि कानूनों के विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के तहत मेरठ के विभिन्न हाईवे किसानों ने जाम कर दिए। मोदीपुरम में जाम में स्कूली बच्चों की बस में फंस गई। जिससे बच्चे परेशान हुए हैं। बाद में रूट डायवर्ट करके बस को निकाला गया।

भारत बंद के दौरान आज मेरठ में भाकियू द्वारा एक दर्जन से अधिक स्थानों पर चक्का जाम किया गया। शिवाय टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए चक्का जाम लगा दिया है। टोल प्लाजा पर चक्का जाम को देखते हुए पुलिस भी तैनात है। किसान टोल प्लाजा से वाहनों को निकलने नहीं दे रहे हैं।

Update: 2021-09-27 10:18 GMT

Linked news