लखनऊ: 'अग्निपथ' पर RLD का प्रदर्शन पश्चिमी उत्तर... ... Agnipath Protest Live : बिहार में अग्निपथ के विरोध भड़काने में कोचिंग सेंटर्स का हाथ, जांच शुरू

लखनऊ: 'अग्निपथ' पर RLD का प्रदर्शन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खास पैठ रखने वाला प्रमुख राजनीतिक दल राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने भी आज राजधानी लखनऊ में केंद्र की 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ये प्रदर्शन हुए। हजरतगंज स्थित कार्यालय से आरएलडी कार्यकर्ता जब प्रदर्शन के लिए निकले तो उन्हें पुलिस ने नगर निगम के पास रोका। तब रालोद कार्यकर्ताओं ने ज़िला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। एसीपी हजरतगंज को आरएलडी कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन। 




Update: 2022-06-18 07:12 GMT

Linked news