भारतीय बल्लेबाज रन चेज करने के लिए तैयार

भारत के तरफ से ओपनिंग रोहित शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर करने के लिए क्रीज पर मौजूद है। पहला ओवर डालने मिशेल स्टार्क आए, दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार चौके के साथ रन बनाने के लिए खाता खोला। बाकी दो सिंगल के साथ पहले ओवर में 6 रन आए। दूसरा ओवर डालने जोश हेजलवुड आए, इस ओवर में दो रन मिले। तीसरा ओवर डालने मिशेल स्टार्क आए, इस ओवर में रोहित ने पहले दूसरे गेंद पर बाउंड्री मारकर चार रन बटोरे, फिर लंबी दूरी वाला छक्का लगाया। इस ओवर में 10 रन मिले। भारत 18 के स्कोर पर तीन ओवर में बने। चौथा ओवर डालने जोश हेजलवुड आए, इस ओवर में 5 रन मिले। पांचवा ओवर डालने मिशेल स्टार्क आए, ओवर के आखिरी गेंद पर शानदार एक और छक्का रोहित शर्मा के बल्ले से निकला। इस ओवर में 9 रन मिले। 32 पर टीम इंडिया बिना किसी विकेट के नुकसान पर ।

Update: 2023-09-27 12:19 GMT

Linked news