राहुल बोले- जनता को सच्चाई बताने के लिए 'भारत... ... Congress Rally : राहुल बोले- 'मैं ED से नहीं डरता, मुझसे 55 घंटे या 5 साल पूछताछ कर लो...फर्क नहीं पड़ता

राहुल बोले- जनता को सच्चाई बताने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा'

राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए कहा, कि अब कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही देश को बचा सकता है। कांग्रेस की विचारधारा देश को प्रगति के पथ पर ला सकती है। उन्होंने कहा, हमारे लिए केंद्र सरकार ने रास्ते बंद कर दिए हैं। संसद का रास्ता भी बंद कर दिया है। संसद में विपक्ष का माइक बंद कर दिया जाता है। हमें बोलने तक नहीं दिया जाता है। लक्षण कमीशन और न्यायपालिका पर दबाव बना हुआ है। इसीलिए आज हमें जनता के बीच में जाकर अपनी बात रखनी पड़ रही है। उन्होंने कहा, जनता को देश की सच्चाई जानना जरूरी है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत कर रही है। 

Update: 2022-09-04 09:06 GMT

Linked news