Congress Rally : राहुल बोले- 'मैं ED से नहीं डरता, मुझसे 55 घंटे या 5 साल पूछताछ कर लो...फर्क नहीं पड़ता

Congress Rally Live update: आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस हल्ला बोल रैली में जुटी है। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ संसद से सड़क तक मोर्चा खोला है ।

Newstrack :  Network
Update: 2022-09-04 09:00 GMT

कांग्रेस की हल्ला बोल रैली (photo: social media ) 

Congress Rally : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में रविवार (04 सितंबर 2022) को कांग्रेस पार्टी ने महंगाई के खिलाफ 'हल्ला बोल रैली' का आयोजन किया। इस रैली में कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। देशभर से भरी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पहुंचे। महंगाई के खिलाफ 'हल्ला बोल' रैली में पार्टी नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार तथा 'जनविरोधी' नीतियों के लिए सरकार की आलोचना की। राहुल गांधी ने इस रैली में मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने महंगाई, ED, गरीबी सहित कई अन्य मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा।

कांग्रेस की इस हल्ला बोल रैली में सचिन पायलट (Sachin Pilot), राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता कमलनाथ, आराधना मिश्रा, हरियाणा से कुमारी शैलजा सहित कई अन्य नेता शामिल हुए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और राज्य सभा में नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी यहां पहुंचे और संबोधित किया। अधीर रंजन के समर्थकों की स्थानीय पुलिस के साथ झड़प भी हुई। कई समर्थकों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। 

Live Updates
2022-09-04 09:06 GMT

राहुल बोले- जनता को सच्चाई बताने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा'

राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए कहा, कि अब कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही देश को बचा सकता है। कांग्रेस की विचारधारा देश को प्रगति के पथ पर ला सकती है। उन्होंने कहा, हमारे लिए केंद्र सरकार ने रास्ते बंद कर दिए हैं। संसद का रास्ता भी बंद कर दिया है। संसद में विपक्ष का माइक बंद कर दिया जाता है। हमें बोलने तक नहीं दिया जाता है। लक्षण कमीशन और न्यायपालिका पर दबाव बना हुआ है। इसीलिए आज हमें जनता के बीच में जाकर अपनी बात रखनी पड़ रही है। उन्होंने कहा, जनता को देश की सच्चाई जानना जरूरी है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत कर रही है। 

2022-09-04 09:02 GMT

'कांग्रेस ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला था'

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'हमने UPA सरकार में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला था। भोजन का अधिकार (Right to Food), मनरेगा (MANREGA), कर्ज माफी की योजनाओं के जरिए ऐसा किया था। मगर, वर्तमान की नरेंद्र मोदी सरकार ने वापस 23 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल दिया। जो काम हमने 10 वर्षों में किया, उन्होंने 8 साल में सब खत्म कर दिया।'

2022-09-04 08:56 GMT

राहुल ने कहा- मैं ED से नहीं डरता

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तीखे शब्दों में कहा कि, केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ED ने मुझसे 55 घंटे पूछताछ की। केंद्र को चैलेंज करते हुए राहुल बोले, मैं आपकी ईडी से नहीं डरता हूं। आप मुझसे 55 घंटे या फिर 5 साल तक पूछताछ करते रहो, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।'

2022-09-04 08:50 GMT



2022-09-04 08:49 GMT

राहुल ने कहा- 70 साल में देश ने ऐसी महंगाई नहीं दिखाई

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि कानूनों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, कि 'मैं आपको बता रहा हूं ये तीनों कानून उद्योगपतियों के लिए लाए गए थे। किसानों की ताकत ने इन कानूनों को वापस लेने पर मजबूर कर दिया। देश का आम आदमी मुश्किल में जी रहा है। GST ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया। रोजगार इन्हीं से मिलता है। मोदी सरकार पर हमलावर राहुल ने कहा, 'आप पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया? मैं बताता हूं कि 70 साल में कांग्रेस ने ऐसी महंगाई कभी नहीं दिखाई, जैसा आपके समय में है।'

2022-09-04 08:43 GMT

'8 सालों में गरीबों को डर और नफरत से क्या मिला'

राहुल गांधी ने केंद्र को घेरते हुए कई सवाल उठाए। राहुल ने कांग्रेस की हल्ला बोल जनसभा को संबोधित करते हुए पूछा, '8 सालों में गरीबों को इस डर और नफरत से क्या मिला? डर और नफरत का फायदा सिर्फ दो उद्योगपतियों को मिल रहा है। एयरपोर्ट, सड़कें, मोबाइल, तेल इस सब से जुड़े काम इन्हें ही मिल रहे हैं।'

2022-09-04 08:36 GMT

राहुल गांधी- मोदी सरकार में केवल दो बिजनेसमैन को हुआ फायदा

राहुल गांधी का हमला लगातार मोदी सरकार पर जारी रहा। एक बार फिर उन्होंने दो उद्योगपति का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा। राहुल ने कहा, 'आपके डर और नफरत का फायदा उन्हीं के हाथों में जा रहा है। बीते 8 साल में किसी और को कोई फायदा नहीं मिला। राहुल के निशाने पर मीडिया भी रही ,उन्होंने कहा मीडिया देश के लोगों को डराती है। तेल, एयरपोर्ट तथा मोबाइल का पूरा सेक्टर इन्हीं दोनों उद्योगपतियों को दिया जा रहा।'

2022-09-04 08:31 GMT

राहुल बोले- जिसे डर होता है, उसके अंदर नफरत पैदा होती है

राहुल गांधी मंच पर आए। उन्होंने कांग्रेस के हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'जिसे डर होता है, उसके अंदर नफरत पैदा होती है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, 'हिंदुस्तान में दिनों दिन नफरत बढ़ रही है। देश में डर बढ़ता जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और भविष्य का डर लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और RSS के नेता देश को बांटते हैं।वो जानबूझकर देश में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। वे लोगों को डराते हैं तथा नफरत पैदा करते हैं।'

2022-09-04 08:25 GMT

अशोक गहलोत- देश में उड़ रही संविधान की धज्जियां 

मंच पर आते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। गहलोत बोले, 'नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान काला धन लाने, महंगाई खत्म करने, 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने सहित कई वादे किए थे। मगर, अब अब क्या कहा जाए।

इसके साथ ही, अशोक गहलोत ने अन्ना हजारे (Anna Hazare) और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आंदोलन को UPA सरकार के खिलाफ षड़यंत्र बताया था। राजस्थान के सीएम ने आगे कहा, कि हमारी सरकार अच्छा काम कर रही थी। हमने रोजगार के लिए कानून बनाया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम का कानून तथा आरटीआई (RTI) दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, आजादी मिलने के बाद पहली बार देश में आंकड़े रोके गए। एनएसएसओ (NSSO) ने आंकड़े निकालने का प्रयास किया तो केंद्र की सरकार ने उसे रोक दिया। इसके बाद अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा। सरकार आने के बाद आंकड़े जारी किया। ये फासीवादी लोग हैं। बस धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। ईडी, सीबीआई और आईटी का दुरुपयोग कर रहे हैं।'

2022-09-04 08:13 GMT

खड़गे ने कविता के जरिये महंगाई और मोदी सरकार पर निशाना साधा

इसके बाद मंच पर राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर कहा कि, केंद्र सरकार उस पर चर्चा के लिए तैयार नहीं हुई। वो हमेशा टालती रही। जब राहुल के नेतृत्व में हमने लड़ाई शुरू की, तो केवल 5 घंटे का समय दिया गया। उन्होंने कहा, महंगाई को लेकर बीजेपी का कोई जवाब नहीं आता।

रामलीला मैदान में खड़गे ने आम आदमी के संबंध में एक कविता भी सुनाई -

'तनख्वाह का कुछ रुपया राशन में गया, कुछ खर्च हुआ दवाई पर

थोड़ा बहुत लेन-देन पर, बाकी बच्चों की पढ़ाई पर

मोहताज हो गया आदमी पाई-पाई के लिए, समझ में नहीं आता क्या बोलूं महंगाई पर।

Tags:    

Similar News