Etah: सपा के पूर्व सांसद कु. देवेन्द्र सिंह यादव... ... Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह की जयंती को 'धरतीपुत्र दिवस' के रूप में मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Etah: सपा के पूर्व सांसद कु. देवेन्द्र सिंह यादव ने किया नेताजी को याद 

Etah News: 'नेताजी' मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय उर्मिला पैलेस बिलराम गेट कासगंज पर जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कासगंज व पूर्व सांसद कु. देवेन्द्र सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। सपा नेताओं ने मुलायम सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व सांसद ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल बांटे।


इस अवसर पर सपा के पूर्व सांसद ने कहा, नेताजी ने समाजवादी विचारधारा पर चलकर संघर्ष करते हुए पार्टी को शिखर तक पहुंचाया। आज हमें भी प्रण लेना चाहिए कि उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करें। उन्होंने कहा, स्मरणीय है मुलायम सिंह यादव ने 4 नवम्बर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी का स्थापना सम्मेलन आयोजित किया था। आज समाजवादी पार्टी की देश की प्रमुख पार्टियों में मान्यता है और उत्तर प्रदेश में सत्ता में रहकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश का बहुमुखी विकास किया। सांप्रदायिकता के खिलाफ और समाजवाद, लोकतंत्र तथा धर्मनिरपेक्षता के पक्ष में समाजवादी पार्टी ने लगातार संघर्ष किया है।मुलायम सिंह का निधन 10 अक्टूबर 2022 को हुआ।पूर्व सांसद कु. देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा, श्रद्धेय नेताजी के सपने को पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ता गण उनकी नीतियों का अनुसरण करते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। 

इस अवसर पर कासगंज में अविनाश राजपूत ब्लाक प्रमुख,  सोनू भंडारी, रजनेश यादव, स्वदेश यादव, अखिलेश यादव, बी के राजपूत, अभय यादव, जितेंद्र यादव, लक्ष्मनसिंह यादव, आशीष यादव, पुष्पेंद्र यादव, प्रदीप यादव, मनोज  यादव, मुकेश लोधी, अशोक मौर्य, विशाल कश्यप, मुनेश , अवधेश, हरिओम शर्मा, विजय जैन, ललित, भानू,आदि व एटा में परवेज जुबैरी जिलाध्यक्ष एटा, भूपेन्द्र प्रजापति जिलामहासचिव सपा एटा, अशरफ हुसैन पूर्व चैयरमेन एटा, संजीव कुमार संजू, जहीर अहमद, जमशेद, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Update: 2022-11-22 14:53 GMT

Linked news