Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह की जयंती को 'धरतीपुत्र दिवस' के रूप में मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Mulayam Singh Yadav: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती को सपा सभी जिलों में सादगी के साथ मना रही है। सैफई में बड़े कार्यक्रम होंगे। जिसमें पूरा मुलायम कुनबा इकठ्ठा होगा।

Written By :  aman
Update: 2022-11-22 14:51 GMT

मुलायम सिंह यादव (Social Media)

Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary Live Updates: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक और दिवंगत मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का मंगलवार (22 नवंबर) को जयंती है। सपा आज इस दिन को पूरे प्रदेश में खास तौर पर मना रही है। पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 'नेताजी' का जन्मदिन सादगी से मनाने के निर्देश दिए गए हैं। समाजवादी पार्टी इस दिन को 'धरतीपुत्र दिवस' के रूप में मना रही है। इस मौके पर यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया 'धरतीपुत्र' श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर शत शत नमन!'

सपा ने नेताजी जन्मदिवस को खास बनाने की तैयारियां की है। इस अवसर पर अस्पतालों में फल वितरण किए जाएंगे। रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा हवन-पूजन तथा गरीबों में वस्त्र, भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी (Rajendra Chowdhary) ने बताया, कि आज हर जिले में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता 'नेताजी' के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और नमन करेंगे।

वहीं, आज सैफई में बड़े उत्सव की तैयारी है। सैफई में ग्रैंड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बता दें, आगामी 5 दिसंबर को मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उप चुनाव होने हैं। इसलिए आज एक बार फिर सैफई में 'मुलायम कुनबा' इकट्ठा हो रहा है। कार्यक्रम में एक ही मंच पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और प्रो. रामगोपाल यादव की मौजूदगी देखने को मिलेगी। 

Live Updates
2022-11-22 14:57 GMT

Kasganj सपा विधायक नादिरा सुल्तान ने फल बांटे 


जनप्रिय समाजवादी नेता तथा यूपी के तीन बार के मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने शत् शत् नमन व भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सपा विधायक नादिरा सुल्तान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली गंजडुंडवारा अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल बांटे। उनके साथ समाजवादी नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 

2022-11-22 14:53 GMT

Etah: सपा के पूर्व सांसद कु. देवेन्द्र सिंह यादव ने किया नेताजी को याद 

Etah News: 'नेताजी' मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय उर्मिला पैलेस बिलराम गेट कासगंज पर जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कासगंज व पूर्व सांसद कु. देवेन्द्र सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। सपा नेताओं ने मुलायम सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व सांसद ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल बांटे।


इस अवसर पर सपा के पूर्व सांसद ने कहा, नेताजी ने समाजवादी विचारधारा पर चलकर संघर्ष करते हुए पार्टी को शिखर तक पहुंचाया। आज हमें भी प्रण लेना चाहिए कि उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करें। उन्होंने कहा, स्मरणीय है मुलायम सिंह यादव ने 4 नवम्बर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी का स्थापना सम्मेलन आयोजित किया था। आज समाजवादी पार्टी की देश की प्रमुख पार्टियों में मान्यता है और उत्तर प्रदेश में सत्ता में रहकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश का बहुमुखी विकास किया। सांप्रदायिकता के खिलाफ और समाजवाद, लोकतंत्र तथा धर्मनिरपेक्षता के पक्ष में समाजवादी पार्टी ने लगातार संघर्ष किया है।मुलायम सिंह का निधन 10 अक्टूबर 2022 को हुआ।पूर्व सांसद कु. देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा, श्रद्धेय नेताजी के सपने को पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ता गण उनकी नीतियों का अनुसरण करते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। 

इस अवसर पर कासगंज में अविनाश राजपूत ब्लाक प्रमुख,  सोनू भंडारी, रजनेश यादव, स्वदेश यादव, अखिलेश यादव, बी के राजपूत, अभय यादव, जितेंद्र यादव, लक्ष्मनसिंह यादव, आशीष यादव, पुष्पेंद्र यादव, प्रदीप यादव, मनोज  यादव, मुकेश लोधी, अशोक मौर्य, विशाल कश्यप, मुनेश , अवधेश, हरिओम शर्मा, विजय जैन, ललित, भानू,आदि व एटा में परवेज जुबैरी जिलाध्यक्ष एटा, भूपेन्द्र प्रजापति जिलामहासचिव सपा एटा, अशरफ हुसैन पूर्व चैयरमेन एटा, संजीव कुमार संजू, जहीर अहमद, जमशेद, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2022-11-22 06:51 GMT

सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर

मुलायम सिंह यादव की जयंती को सपा 'धरतीपुत्र दिवस' के रूप में मना रही है। इस मौके पर हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। 






सभी फोटो- आशुतोष त्रिपाठी 

2022-11-22 06:42 GMT

सीएम योगी ने किया 'नेताजी' को नमन 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताजी को नमन किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!'


2022-11-22 06:34 GMT

सैफई में बड़ा मंच तैयार

समाजवादी पार्टी की ओर से सैफई में 'धरतीपुत्र दिवस' पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सैफई के मेला ग्राउंड में एक बड़ा मंच तैयार किया गया है। सैकड़ों कुर्सियां लगाई गई हैं। बड़ा पंडाल लगा है। कार्यक्रम से संबंधित बड़ा बैनर भी लगाया गया है। इस बैनर में मुलायम सिंह यादव की बड़ी तस्वीर भी लगी है। 

2022-11-22 06:32 GMT

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया- ''धरतीपुत्र" श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर शत शत नमन! 


Tags:    

Similar News