Newstrack Tiranga Abhiyan

मेरठ में न्यूजट्रैक संवाददाता द्वारा गंगानगर में निशुल्क तिरंगा वितरित किये गये। इस मौके पर जिन लोंगो को तिरंगा वितरित किये गये उनमें कुछ लोंगो के हर घर तिरंगा अभियान पर सक्षिंप्त विचार

महक सिंहः- हमारा राष्ट्रध्वज हमारी एकता हमारे देश की आन,बान और शान है। यहीं हमारा प्यारा हिन्दुस्तान है।

शिखाः- हमारी आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रध्वज देश के शौर्य,शांति और बलिदान का प्रतीक भी है।

दीपक सहरावतः- आज मोदीजी की अगुवाई में हमारे तिरंगे की ताकत पूरी दुनिया में है।

श्रुतिः तिरंगा सिर्फ झंडा नही,आत्म-जागरुकता का प्रतीक भी है।

ध्रुवः- तिरंगा हम सब देशवासियों के लिए गौरव है। तिरंगा हाथ में आते ही सीना चौड़ा हो जाता है।

रेनूः- भारतीय तिरंगा झण्डा सभी को देश की आन व शान की याद दिलाता है,तिरंगा केवल झंडा नही देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक भी है।













सुशील कुमार,मेरठ

Update: 2022-08-15 12:29 GMT

Linked news