पूर्व पीएम नेहरू कहते थे कि देश में व्यक्ति पूजा नहीं होनी चाहिए: अधीर रंजन चौधरी

लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम देश को आगे ले जाएंगे। देश की ताकत और बढ़ाएंगे। क्योंकि हम मान कर चलते हैं कि मंजिल पार कर नई मंजिल की तलाश कर। तुझे अगर दरिया मिल जाए तो समंदर की तलाश करे। यह हिंदुस्तान एक दिन में नहीं बना। हजारों लाखों लोगों ने अपना खून पसीना बहाया तो हमारा देश आजाद हुआ। सारे सदन की ओर से उन सारे लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होने यह आजादी दिलाई है। यह आप लोगों का ही विरासत है। हमें पुराना संसद भी देखने को मिला। अब नए संसद में हम सब मिलकर काम करेंगे। इसी मंशा के साथ यहां आए हैं। नए सदन की कल्पना नई नहीं है। हमारे पूर्व लोकसभा की स्पीकर मीरा कुमार जी ने यह मुद्दा उठाया था और कहा था कि हमारा जो भवन चुप होकर रोते हैं, उन्हें नया करना चाहिए। हमारी महिला लोकसभा की अध्यक्षा रहीं सुमित्रा महाजन भी नए संसद की गुहार लगाती थीं। अच्छा हुआ देर सवेर नया संसद हमें मिला है। जो सरकार आज सत्ता में है, उसकी पहल के चलते नया सदन बना है। यह हम सबका है। किसी पार्टी का नहीं, व्यक्ति का नहीं। पूर्व पीएम नेहरू कहते थे कि देश में व्यक्ति पूजा नहीं होनी चाहिए। यह हमारी देश की संपदा है।

Update: 2023-09-19 08:32 GMT

Linked news