सीतापुर में राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी से करीब 1 घंटे से अधिक मुलाकात की

न्यूजट्रैक संवाददाता समी अहमद ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर पीएससी पहुंचे थे। प्रियंका गांधी यहीं बीती 4 अक्टूबर से प्रशासन के द्वारा बनाई गई अस्थाई जेल में बंद थीं। प्रियंका गांधी को प्रशासन ने लखीमपुर खीरी जाने से रोका था। लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू थी। वहीं आज जब राहुल गांधी प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे थे। राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी से करीब 1 घंटे से अधिक मुलाकात की। वहीं पीएससी के गेट नंबर 1 पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपस में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद राहुल और प्रियंका बिना संबोधन के ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए पीएससी गेस्ट हाउस के अंदर चले गए। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री तथा भूपेंद्र हुड्डा आदि सभी लोग लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी को देखने के लिए कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला।

Update: 2021-10-06 13:32 GMT

Linked news