Rahul Gandhi Priyanka Gandhi: पीड़ित परिवारों से मिले राहुल-प्रियंका, धीरज बंधाया और किसानों की लड़ाई में साथ देने का संकल्प दोहराया

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जुड़ी खबरों के लगातार अपडेट के लिए आप न्यूजट्रैक के साथ बने रहें। हम देंगे आपको सबसे तेज सबसे पहले ताजा अपडेट

Published By :  Shreya
Update: 2021-10-06 05:01 GMT

Rahul Gandhi Lucknow : लंबी जद्दोजहद के बाद आज देर रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी लखीमपुर में पहुंचे और सीधे जसवंतनगर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रियंका ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और किसानों के संघर्ष का समर्थन करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ रही है। किसानों के साथ होने वाले हर जुल्म का कांग्रेस विरोध करेगी। इससे पूर्व सीतापुर में पीएससी में बनायी गई अस्थाई जेल से रिहा होकर प्रियंका गांधी सीधे अपने भाई और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखीमपुर खीरी रवाना हो गई थीं। दरअसल सरकार यह नही चाहती थी कांग्रेस नेता अभी लखीमपुर जाएं। सरकार को नेताओं के जाने से माहौल बिगड़ने का अंदेसा था। लेकिन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की गिरफ्तारी का लगातार तूल पकड़ता मुद्दा हालात को और बिगाड़ रहा था। इसलिए सरकार ने प्रियंका और राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी। खबर लिखे जाने तक प्रियंका गांधी व राहुल गांधी दो पीड़ित परिवारों से मिल चुके थे। ये सिलसिला देर रात तक जारी रह सकता है। क्योंकि हादसे में जिले के छह लोगों की मौत हुई है। दोनो नेताओं के पत्रकार रमन कश्यप के घर जाने की भी संभावना है।




                                                                                      LIVE Updates

Live Updates
2021-10-06 17:35 GMT

आज लखीमपुर खीरी में राहुल गाँधी व प्रियंका गाँधी स्वर्गीय लवप्रीत के माँ-पिता व दोनों बहनों से मिले और दुःख साँझा किया

उन्होंने न्याय के संघर्ष में परिवार का साथ निभाने का संकल्प भी किया

2021-10-06 17:03 GMT

 पीड़ित परिवारों से मिल रहे राहुल-प्रियंका 

2021-10-06 17:03 GMT

 पीड़ित परिवारों से मिलते हुये राहुल-प्रियंका की फोटो आई सामने 

2021-10-06 17:00 GMT

पीड़ित परिवारों से मिले राहुल-प्रियंका

2021-10-06 16:55 GMT

मुरादाबा से खबर है कि राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज देर शाम जैसे ही दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे 09 पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया मजबूरन उन्हें वापस लौटना पड़ा सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया है और उन्हें रोकने और अब वह वापस जा रहे हैं। वही मुरादाबाद के जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सचिन पायलट और अन्य कांग्रेस नेताओं को मुरादाबाद के किसी अन्य स्थान पर ले जाकर बातचीत की जाएगी उसके बाद जो भी बातें होगी उस पर अमल किया जाएगा। डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें नजर आ रहा है कि पुलिस ने जानबूझकर रास्ता बंद कर रहा है रखा है अब उन्हें वापस भेजा जा रहा है अब वापस जा रहे हैं।

2021-10-06 15:40 GMT

9.06 pm लखीमपुर से हमारे संवाददाता शरद अवस्थी ने अभी अभी अपडेट दिया है कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी लगभग एक घंटे में स्पाट पर पहुंच जाएंगे। स्पाट यानी जसवंत नगर जिसे चौखड़ा भी कहा जाता है उनका रूट लखीमपुर से शारदानगर, शारदानगर से ढकरवा, ढकरवा से निघासन और निघासन से मझगई, और अंत में मझगई से जसवंत नगर का रहेगा। जहां लवप्रीत का घर है।

2021-10-06 14:41 GMT

लखीमपुर पहुंचा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का काफिला, थोड़ी देर में पलिया पहुँचेंगे राहुल-प्रियंका गांधी, लखीमपुर के चौखड़ा फॉर्म पर मिलेंगे मृतक किसानों के परिजनों से

2021-10-06 13:32 GMT

न्यूजट्रैक संवाददाता समी अहमद ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर पीएससी पहुंचे थे। प्रियंका गांधी यहीं बीती 4 अक्टूबर से प्रशासन के द्वारा बनाई गई अस्थाई जेल में बंद थीं। प्रियंका गांधी को प्रशासन ने लखीमपुर खीरी जाने से रोका था। लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू थी। वहीं आज जब राहुल गांधी प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे थे। राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी से करीब 1 घंटे से अधिक मुलाकात की। वहीं पीएससी के गेट नंबर 1 पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपस में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद राहुल और प्रियंका बिना संबोधन के ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए पीएससी गेस्ट हाउस के अंदर चले गए। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री तथा भूपेंद्र हुड्डा आदि सभी लोग लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी को देखने के लिए कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला।

2021-10-06 13:27 GMT

सीतापुर संवाददाता समी अहमद ने बताया है कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी कुछ देर पहले लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पूर्व राहुल गांधी बहन प्रियंका से मिलने पीएससी गेस्ट हाउस पहुंचे। करीब 1 घंटे से अधिक समय तक दोनों ने गहन विचार विमर्श किया। इसके बाद जब वह बाहर निकल रहे थे तो राहुल प्रियंका से मिलने के लिए बेताब कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की और भगदड़ सी मच गई। ऐसे में दोनों नेता लखीमपुर पहुंचने की जल्दी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना संबोधित किए ही कार्यकर्ताओं की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन कर निकल गए।

2021-10-06 13:23 GMT

अभी अभी ताजा अपडेट ये मिला है कि हमारे लखीमपुर संवाददाता शरद अवस्थी इस समय लखीमपुर के चौखड़ा में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने में मारे गए किसान लवप्रीत के घर पर हैं, जहां कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी व राहुल गांधी सबसे पहले पहुंच रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक दोनो नेता अपने काफिले के साथ सीतापुर से कुछ ही देर पहले निकले हैं और ये करीब डेढ़ घंटे में लखीमपुर पहुंच जाएंगे। लवप्रीत के घर के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News