PM के लाडले CM का इतना बड़ा दिल! BJP की झोली में डाल दिए सात मंत्री, जानें डिटेल

Bihar Cabinet Expansion: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है। आज शाम 4 बजे बिहार कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। जिसमें बीजेपी के 7 बड़े नेता कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे।;

Written By :  Sonali kesarwani
Update:2025-02-26 14:34 IST

Bihar Cabinet Expansion

Bihar Cabinet Expansion: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा दांव लगाया है। सोमवार शाम में होने जा रहे कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के सात बड़े नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में कुल 30 मंत्री थे। लेकिन आज बीजेपी कोटे से मंत्री रहे दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद ये संख्या 29 हो गई। बिहार कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या 36 हो सकती है। यानि कि फिलहाल सात पद खाली हैं। जिसके लिए आज शाम 4 बजे कैबिनेट का विस्तार होना है। जिसमें सात नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों की मानें तो ये सभी विधायक बीजेपी कोटे से ही होंगे। इस समय बीजेपी से 14, जेडीयू से 13, HAM से 1 और एक निर्दलीय कोर्ट से मंत्री हैं।

कैबिनेट में शामिल होंगे ये बड़े चेहरे

बीजेपी बिहार में जातीय समीकरण साधने की कोशिश में जुटी है। संभावित मंत्रियों में राजपूत, भूमिहार, कुर्मी, कुशवाहा, दलित और वैश्य समाज के चेहरे शामिल हो सकते हैं। जिन सात नामों की चर्चा है उनमें कृष्ण कुमार मंटू, संजय सरावगी, विजय मंडल, राजू सिंह, जीवेश मिश्रा और मोतीलाल प्रमुख हैं। इसके अलावा, तारकिशोर प्रसाद और कविता पासवान भी मंत्रिमंडल की दौड़ में शामिल हैं। अंतिम निर्णय बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद होगा। पार्टी संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न जातियों के प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दे रही है।


कृष्ण कुमार मंटू कौन हैं

कृष्ण कुमार मंटू पटेल अमनौर सीट से बीजेपी के विधायक हैं। जोकि कुर्मी जाति से आते हैं। आज शाम होने जा रही कैबिनेट विस्तार में इन्हे मंत्री पद मिल सकता है। जानकारी के लिए बात दें कि कृष्ण कुमार मंटू 2010 से 2015 तक अमनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। और साल 2020 में, उन्होंने बीजेपी से ही अमनौर निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार जीत हासिल की। कृष्ण कुमार मंटू ने राष्‍ट्रीय जनता दल के सुनिल कुमार राय को 3681 वोटों के मार्जिन से हराया था। 


संजय सरावगी कौन हैं

आज शाम होने वाली कैबिनेट विस्तार में संजय सरावगी को भी मंत्री बनाया जा सकता है। संजय सरावगी भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। वे पहली बार फरवरी 2005 में विधायक बने और इसके बाद अक्टूबर 2005 व 2010 में दरभंगा से चुनाव जीते। 2010 में उन्होंने राजद उम्मीदवार को 26,000 मतों से हराया। 2015 में उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी व पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेरिया को 7,000 मतों से हराया। अप्रैल 2018 में उन्हें प्रकल्प समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद उम्मीदवार अमरनाथ गामी को 10,000 से अधिक मतों से हराकर लगातार जीत दर्ज की।


विजय मंडल कौन है

विजय मंडल कुमार आज होने जा रही कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनकी नाम की चर्चा भी काफी तेज है। विजय कुमार मंडल 2020 में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार के रूप में दिनारा निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। उन्होंने 2020 के चुनावों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह को हराया।


राजू सिंह कौन हैं

राजू कुमार सिंह बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। राजू सिंह ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में वीआईपी के टिकट पर साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। ​​उन्होंने हाल ही में वीआईपी के अन्य दो विधायकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम था। आज होने जा रही कैबिनेट विस्तार में इनके नाम की भी चर्चा तेज है।


जीवेश मिश्रा कौन हैं

जीवेश मिश्रा जाले से बीजेपी के विधायक हैं और भूमिहार जाति से आते हैं। वह नीतीश सरकार में श्रम संसाधन विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके हैं। सूत्रों की माने तो मानें तो इन्हे कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।


मोती लाल प्रसाद कौन हैं

मोती लाल प्रसाद रीगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान सभा के दो बार सदस्य रहे हैं। आज कैबिनेट विस्तार में इन्हे मंत्री पद दिया जा सकता है।


सूत्रों का यह भी दावा है कि कैबिनेट विस्तार में बीजेपी से एक महिला विधायक को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। कोढ़ा से बीजेपी विधायक कविता पासवान मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। कविता दलित कोटे और महिला कोटे से हैं। 

Tags:    

Similar News