औरंगजेब की कब्र मामले में RSS की पहली प्रतिक्रिया, कहा- नहीं हटेगी कब्र, जिसको जाना है...

RSS on Aurangzeb Row: देश औरंगजेब का मुद्दा तूल पकड़े है। इस पर आरएसएस के वरिष्ठ नेता ने प्रतिक्रिया देते हुए अनावश्यक बताया।;

Update:2025-03-31 17:48 IST

Bhaiyaji Joshi (Photo: Social Media)

RSS on Aurangzeb: औरंगजेब की कब्र हटाने के मामले पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से प्रतिक्रिया आई है। वरिष्ठ नेता भैयाजी जोशी ने नागपुर नें संघ के कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि औरंगजेब की कब्र का मुद्दा अनावश्यक उठाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिसकी श्रद्धा है वह कब्र पर जाएगा। वहीं, राज ठाकरे ने भी एक रैली के दौरान इस मुद्दे पर कहा था कि इतिहास को धर्म के चश्में से नहीं देखिए।   

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता भैयाजी जोशी ने मुगल बादशाह की कब्र के मुद्दे पर कहा, औरंगजेब की कब्र का विषय अनावश्यक रूप से उठाया गया है। उसका निधन यहीं (भारत में) हुआ था, इसलिए यहां उसकी कब्र पर मकबरा बनाया गया है। जिनकी आस्था है वे वहां जाएंगे। जोशी ने कहा, हमारे पास छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श है, उन्होंने ही अफजल खान का मकबरा बनवाया था। यह भारत की उदारता और समावेशिता का प्रतीक है। मकबरा बना रहेगा और जो भी वहां जाना चाहेगा, वह जाएगा। बता दें कि नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर दो समुदायों में हिंसा हुई थी। 

ठाकरे ने किया था आगाह

मनसे प्रमुख  राज ठाकरे ने बीते दिन छत्रपति संभाजीनगर जिले में औरंगजेब की कब्र पर विवाद पैदा करने के राजनीतिक प्रयासों की निंदा करते हुए लोगों को आगाह किया था। उन्होंने ने कहा कि बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को प्रतापगढ़ किले के पास दफनाया गया था और छत्रपति शिवाजी महाराज की अनुमति के बिना ऐसा नहीं किया जा सकता था। ठाकरें ने कहा कि इतिहास के नाम पर लड़ाया जा रहा है। व्हाट्सएप से हटकर इतिहास का ज्ञान विश्वसनीय स्रोतों से लिया जाना चाहिए। हमें पानी पेड़ और प्रकृति आदि की चिंता करनी चाहिए लेकिन औरंगजेब की कब्र पर लड़ रहे हैं। 

Tags:    

Similar News