अयोध्या में संपन्न हुई साइकिल रैलीस्व जनेश्वर... ... सपा की साइकिल रैली: अखिलेश के साथ सड़क पर उतरा जनसैलाब, प्रदेशभर में हल्लाबोल, जानिए आपके जिले का हाल

अयोध्या में संपन्न हुई साइकिल रैली

स्व जनेश्वर मिश्रा के जन्मदिन पर अयोध्या में साइकिल यात्रा निकाली गई। सबसे पहले पार्टी कार्यालय पर छोटे लोहिया के चित्र पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव सायकिल यात्रा के प्रभारी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बी पांडेय ने माल्यार्पण किया। सदर तहसील के रसूलाबाद चौराहे से अयोध्या के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के नेतृत्व में साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। महंगाई, कृषि कानून, गिरती कानून व्यवस्था जैसे आधा दर्जन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज जिले भर के सभी विधानसभाओं में साइकिल यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का सभी को आह्वान किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

Update: 2021-08-05 12:26 GMT

Linked news