सपा की साइकिल रैली: अखिलेश के साथ सड़क पर उतरा जनसैलाब, प्रदेशभर में हल्लाबोल, जानिए आपके जिले का हाल

Samajwadi Party Cycle Rally: Newstrack.Com पर जानिए किन किन जिलों में साइकिल रैली निकाली गई और इस दौरान शहर का माहौल कैसा रहा.....

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-08-05 07:38 GMT

सपा की साइकिल रैली फोटो आशुतोष त्रिपाठी

Samajwadi Party Cycle Rally : पं. जनेश्वर मिश्र की 89वीं जयंती पर आज समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा का आयोजन किया। यात्रा की शुरुआत अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ से की। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रेस वार्ता के बाद यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव साइकिल से सपा कार्यालय पहुुंचे। वहीं उनकी पत्नी और पूर्व सांसद डिम्पल यादव (Dimple Yadav) ने कन्नौज में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने साइकिल रैली निकाली। 

Newstrack.Com पर जानिए किन किन जिलों में साइकिल रैली निकाली गई और इस दौरान शहर का माहौल कैसा रहा.....




Live Updates
2021-08-05 13:32 GMT

भदोही  में निकाली गई साइकिल रैली

ज्ञानपुर,भदोही । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर 05 अगस्त 2021 को समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद ने झण्डा दिखाकर समाजवादी साइकिल यात्रा रवाना किया। उनके साथ नि.जिलाध्यक्ष बालविद्या विकास यादव जिलामहासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति मौजूद रहे। 

2021-08-05 13:21 GMT

सपाईयों ने भाजपा सरकार पर जड़े तमाम आरोप

2022 में साईकिल का सपना साकार करने के लिए समाजवादी नेता रहे जनेश्वर मिश्रा की जयन्ती के अवसर पर समाजवादियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज पूरे जौनपुर में जगह जगह पर साईकिल यात्रा निकाल कर भाजपा सरकार पर हमला करते हुए सपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम किया है। इस क्रम में सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय पर साईकिल यात्रा निकलने के बाद सपा कार्यालय पर एक सभा किया गया। सभा में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और देश की वर्तमान सरकार के शासन काल में अब जनता खुद को ठगा महसूस करने लगी है।

आज मंहगाई ने आम जनता खास कर किसान गरीब नौजवान सबकी कमर तोड़कर रख दिया है। तत्पश्चात अपने सम्बोधन में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डा केपी यादव ने कहा कि भाजपा तो विकास के नाम पर देश को बेचने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। इस सरकार के शासन काल में एक भी पढ़े लिखे नौजवान को नौकरी नहीं मिली है आज नौजवान रोटी रोजी के संकट से जूझ रहा है। सरकार केवल चुनाव प्रचार में लगी हुई है उसका एक ताजा उदाहरण आज पूरे प्रदेश में अन्न महोत्सव के नाम पर सरकार द्वारा किया गया कार्यक्रम है। यह सरकार पीएसयू कम्पनियों को बेचने का काम कर रही है जो नौजवानो के रोजगार का साधन बना था। सरकार पूरी तरह से जन विरोधी गति विधियों में लिप्त है। प्रदेश को बचाने के लिए 2022 में सपा को सत्ता की चाभी देने की जरूरत है।

2021-08-05 12:30 GMT

भाजपा के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, साइकिल यात्रा निकाल जताया विरोध

भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा की साइकिल यात्रा मुख्यालय समेत जिले की सभी तहसीलों में निकाली गयी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनेश्वर मिश्र की जयंती पर मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय से साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला अध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी,पूर्व मंत्री अताउर्रहमान, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान आज़म खां की रिहाई को लेकर चर्चाएं की गई प्रदेश अध्यक्ष ने बताया जो आज़म खां ने पार्टी के लिए किया कोई नहीं कर सकता और 2022 चुनाव के लिए सपा सरकार पूरी तैयारी पर है।

2021-08-05 12:26 GMT

अयोध्या में संपन्न हुई साइकिल रैली

स्व जनेश्वर मिश्रा के जन्मदिन पर अयोध्या में साइकिल यात्रा निकाली गई। सबसे पहले पार्टी कार्यालय पर छोटे लोहिया के चित्र पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव सायकिल यात्रा के प्रभारी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बी पांडेय ने माल्यार्पण किया। सदर तहसील के रसूलाबाद चौराहे से अयोध्या के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के नेतृत्व में साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। महंगाई, कृषि कानून, गिरती कानून व्यवस्था जैसे आधा दर्जन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज जिले भर के सभी विधानसभाओं में साइकिल यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का सभी को आह्वान किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

2021-08-05 12:05 GMT

धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती को मनाते हुए समाजवादी पार्टी ने आज बदायूं में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से साइकिल रैली निकाली गई। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस पार्टी कार्यालय पर खत्म की गई। इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी की नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई और अपने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर हुई कार्यवाही पर बीजेपी को जमकर कोसा।
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा बीजेपी ने 2014 में महंगाई के खिलाफ ख़ुद नारे दिए थे, लेकिन अब उन्हीं के राज्य में महंगाई हद से ज्यादा बढ़ गई है। पेट्रोल और डीजल शतक पार कर चुका है। रसोई गैस दोगुनी से ज्यादा बढ़ चुकी है। महंगाई और भ्रष्टाचार पूरे देश के सामने बड़ी और गंभीर चुनौती है।
पूर्व सांसद ने कहा कि हमारे नेता आजम खान और उनके परिवार के ख़िलाफ़ बकरी चोरी, भैंस चोरी, किताब चोरी जैसे सैकड़ों मामले दर्ज किए जा चुके हैं। आज आईपीसी की कोई भी ऐसी धारा नहीं बची है। जिसमें उनके खिलाफ मुकद्दमे दर्ज न किए गए हों। उनको कैसे फंसाया गया ये सब जानते हैं। करीब डेढ़ साल से आजमखान और उनके बेटे अब्दुल्ला जेल में हैं। तमाम मुद्दों के खिलाफ समाजवादी पार्टी एक अभियान चलाकर अपने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती मन रहे हैं।
2021-08-05 11:15 GMT

बीजेपी सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी

अमेठी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ता लाल टोपी पहने कर साइकिल चलाते हुए योगी मोदी होश में आओ तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारों के साथ सरकार पर हमला किया।

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती की मौके पर देश में बढ़ती महंगाई खाद्य उत्पादों कि महंगाई सहित तमाम मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अमेठी के युवा सपा नेता पूर्व मंत्री के पुत्र अनुराग प्रजापति ने कहा कि सरकार आम लोगों के हित की चिंता ना कर निरंकुशता अपना रही है। आने वाले चुनाव में जनता इन्हें सबक जरूर सिखाएगी 2022 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे प्रदेश की जनता में अमन चयन होगा सब के हक का हिस्सा सबको मिलेगा।

सपा नेता राजेश मिश्रा ने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार इस समय बिना कुछ पूछे सोचे समझे मुकदमा दर्ज कर देती है आम लोगों के राहत के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है। पूरे प्रदेश में भय व्याप्त हो गया है। आप कहीं कुछ बोलेंगे तो आपको डराया जाएगा धमकाया जाएगा आपके ऊपर मुकदमा लिख दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा निकाली गई है।

2021-08-05 11:06 GMT

सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आज पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील साजन शाहजहांपुर पहुंचे। जहां उन्होंने झंडी दिखाकर सपा की साइकिल रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सुनील साजन ने कहा कि संत के भेष में अपराधी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी अपराधियों का एक गैंग बन कर रही है, जोकि धीरे-धीरे गुंडों की पार्टी बनती जा रही है। गरीबों के राशन वितरण कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि बीजेपी एक इवेंट पार्टी है और योगी सरकार एक इवेंट सरकार है। बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो कोरोना वैक्सीनेशन को भी इवेंट के तौर पर पेश करती है।

2021-08-05 10:55 GMT

समाजवादी पार्टी ने सीतापुर में निकाली साईकिल यात्रा

यूपी के सीतापुर में जनेश्वर मिश्र जयंती पर समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा निकाली। सपाइयों ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और आजम खान की रिहाई को लेकर सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा को पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइकिल यात्रा की अगुवाई सपा के पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने की। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा शहर से निकलकर हाईवे स्थित मछरेहटा चौराहे तक पहुंची।

उसके बाद पूर्व नगर विधायक की अगुवाई में ही साइकिल यात्रा सपा जिला कार्यालय पहुंचकर समापन किया। इस दौरान पुलिस की पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। किसी प्रकार की कोई अराजकता न हो इसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए। सपा की साइकिल यात्रा जिले की सभी तहसीलों महोली,मिश्रिख,लहरपुर,महमूदाबाद,सिधौली सहित बिसवां में निकाली गई। 

वहीं साइकिल यात्रा के दौरान सीतापुर पहुंचे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री के माफिया और मच्छरों के खात्मे के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का सबसे बड़ा अपराध का प्रदेश है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हत्याएं हो रही हैं उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर किए गए। मानवाधिकार ने नोटिस दिया सरकार को । आज के कार्यक्रम के माध्यम से कि हमारी मांग है कि आजम खान को जल्द रिहा किया जाए। बीजेपी ने फर्जी मुकदमे लगाकर आजम खां को जेल में रखा है।

2021-08-05 10:48 GMT

दिहाड़ी मजदूरों को बुलाकर निकाली गई सपा साईकिल यात्रा

यूपी के महोबा जिले में समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा गुटबाजी में 3 धड़ों में बटकर सिमट गई। सपा नेताओं ने दिहाड़ी मजदूरों को ₹300 मजदूरी में इकट्ठा कर साइकिल यात्रा को सफल बता कर अपनी ही पीठ थपथपाई है। यात्रा में साईकिल चला रहे दिहाड़ी मजदूरों को ये भी नहीं पता कि वो किस दल की रैली में आये है। यात्रा के दौरान कोविड-19 नियमों की अनदेखी करने के साथ-साथ यातायात नियमों की भी अनदेखी की गई।


Tags:    

Similar News