सपाईयों ने भाजपा सरकार पर जड़े तमाम आरोप 2022... ... सपा की साइकिल रैली: अखिलेश के साथ सड़क पर उतरा जनसैलाब, प्रदेशभर में हल्लाबोल, जानिए आपके जिले का हाल

सपाईयों ने भाजपा सरकार पर जड़े तमाम आरोप

2022 में साईकिल का सपना साकार करने के लिए समाजवादी नेता रहे जनेश्वर मिश्रा की जयन्ती के अवसर पर समाजवादियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज पूरे जौनपुर में जगह जगह पर साईकिल यात्रा निकाल कर भाजपा सरकार पर हमला करते हुए सपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम किया है। इस क्रम में सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय पर साईकिल यात्रा निकलने के बाद सपा कार्यालय पर एक सभा किया गया। सभा में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और देश की वर्तमान सरकार के शासन काल में अब जनता खुद को ठगा महसूस करने लगी है।

आज मंहगाई ने आम जनता खास कर किसान गरीब नौजवान सबकी कमर तोड़कर रख दिया है। तत्पश्चात अपने सम्बोधन में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डा केपी यादव ने कहा कि भाजपा तो विकास के नाम पर देश को बेचने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। इस सरकार के शासन काल में एक भी पढ़े लिखे नौजवान को नौकरी नहीं मिली है आज नौजवान रोटी रोजी के संकट से जूझ रहा है। सरकार केवल चुनाव प्रचार में लगी हुई है उसका एक ताजा उदाहरण आज पूरे प्रदेश में अन्न महोत्सव के नाम पर सरकार द्वारा किया गया कार्यक्रम है। यह सरकार पीएसयू कम्पनियों को बेचने का काम कर रही है जो नौजवानो के रोजगार का साधन बना था। सरकार पूरी तरह से जन विरोधी गति विधियों में लिप्त है। प्रदेश को बचाने के लिए 2022 में सपा को सत्ता की चाभी देने की जरूरत है।

Update: 2021-08-05 13:21 GMT

Linked news