सूर्य ग्रहण से पहले बंद हुए मंदिरों के कपाट देश... ... Surya Grahan 2022 : लखनऊ-दिल्ली-पटना सहित देश के कई शहरों में दिखा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण से पहले बंद हुए मंदिरों के कपाट

देश में आखिरी सूर्य ग्रहण से मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। सूर्य ग्रहण प्रभाव के मद्देनजर आज (25 अक्टूबर) को देवभूमि उत्तराखंड में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। वहीं, हरिद्वार में भी सभी मठों तथा मंदिरों में पूजा-अर्चना आदि बंद कर दिए गए हैं। इस बारे में महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव एवं महंत रवींद्र पुरी (Mahant Ravindra Puri) ने बताया कि हरिद्वार में 4.27 बजे से शाम 6.22 बजे तक सूर्य ग्रहण का प्रभाव रहेगा। हरिद्वार  ग्रहण को देखते हुए हर की पैड़ी पर सुबह और शाम के वक्त होने वाली आरती रोक दी गई है।

Update: 2022-10-25 09:38 GMT

Linked news