Surya Grahan 2022 : लखनऊ-दिल्ली-पटना सहित देश के कई शहरों में दिखा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2022 : इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त हो चुका है। 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू हुए इस ग्रहण को भारत के कई राज्यों में भी देखा गया।

Written By :  aman
Update: 2022-10-25 12:23 GMT

सूर्यग्रहण साभार -Social Media

Surya Grahan 2022 : इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मंगलवार (25 अक्टूबर 2022) को देश के कई राज्यों में देखा गया। सूर्य ग्रहण की शुरुआत दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर हुई। सबसे पहले आइसलैंड में सूर्य ग्रहण को देखा गया। हालांकि, भारत में यह ग्रहण शाम 4:29 बजे से दिखाई दिया। 6 बजकर 09 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो गया। आपको बता दें, ये आंशिक सूर्य ग्रहण था, जो तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में रहा। ज्योतिषियों के अनुसार इस ग्रहण में सूतक भी मान्य था, अतः नियमों का पालन होना आवश्यक रहा।

इस वर्ष अंतिम सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को दिखाई दिया। बता दें कि, ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। साधारण शब्दों में कहें तो दिवाली की आधी रात से ही सूर्य ग्रहण का सूतक काल लग चुका था। प्रति वर्ष दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2022) मनाई जाती है, मगर इस साल सूर्य ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

कहां-कहां दिखाई दिया सूर्य ग्रहण?

भारत में सूर्य ग्रहण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi), बेंगलुरु (Bangalore), कोलकाता (Kolkata), दक्षिणी राज्य चेन्नई (Chennai), उज्जैन (Ujjain) तथा यूपी के वाराणसी (Varanasi) और मथुरा (Mathura) आदि में दिखाई दिया। पूर्वी भारत को छोड़ पूरे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा गया। आज का आंशिक सूर्यग्रहण यूरोप (Europe), उत्तर-पूर्वी अफ्रीका (North-East Africa) तथा पश्चिम एशिया (West Asia) के कुछ हिस्सों में दिखा। 

Live Updates
2022-10-25 12:23 GMT

लखनऊ में भी लोगों ने देखा सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण यूपी की राजधानी लखनऊ में भी दिखाई दे रहा है। लोग इस खगोलीय घटना का मजा ले रहे हैं। यह आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। 

2022-10-25 11:56 GMT

बिहार के भागलपुर में ऐसा रहा नजारा 



2022-10-25 11:44 GMT

भारत में दिखने लगा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा

श्रीनगर, जम्मू, वृंदावन, मथुरा, लखनऊ, दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई शहरों में आज आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा रहा है। देखने वालों के लिए ये नजारा अद्भुत है। 27 वर्ष बाद दिवाली के ठीक अगले दिन आंशिक सूर्य ग्रहण लगा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में 30 प्रतिशत जबकि रूस और चीन में 80 फीसदी दिखाई दे रहा है।

2022-10-25 11:37 GMT

श्रद्धालुओं ने नदियों में लगाई डुबकी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, अमृतसर और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी आंशिक सूर्य ग्रहण की झलक दिखी। सूर्य ग्रहण के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में डुबकी लगाई। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय पर भी पवित्र नदियों में स्नान किया जा सकता है।

2022-10-25 11:26 GMT

विशेष चश्मे से देख रहे ग्रहण 



2022-10-25 11:25 GMT

दिल्ली के तारामंडल में दिखा ऐसा नजारा


सूर्यग्रहण को देखने के लिए दिल्ली के तारामंडल में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। ग्रहण देखने वालों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 

2022-10-25 11:05 GMT

लगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

भारत में इस साक का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 बजकर 29 मिनट पर लग गया। ग्रहण सबसे पहले अमृतसर में दिखा।

2022-10-25 10:48 GMT

ग्रहण के समय जानवरों में दिखता है तनाव, करते हैं अजीब हरकतें

क्या आपको पता है कि ग्रहण का प्रभाव जीव के मन और मस्तिष्क पर भी पड़ता है। ग्रहण की स्थिति में मनुष्य के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलता है। कमोबेश ऐसा ही जानवरों के साथ भी होता है। जानवरों के तो दिनभर का रुटीन सूरज और चंद्रमा के हिसाब से होता है। जब वो दिन में अचानक रात जैसा देखते हैं तो अचरज में पड़ जाते हैं। जानवर इस बदलाव से डरने लगते हैं और तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में उनका व्यवहार अजीब होने लगता है।

2022-10-25 10:41 GMT

परम ग्रास के वक्त क्या न करें?

ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण का परम ग्रास आरंभ होने के बाद कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। इस दौरान लोगों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। खुली आंखों से सूर्य को बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को कुछ भी नहीं खाना चाहिए। गर्भवती अपने हाथ-पैर सीधा कर बैठें। चाहें तो घर के भीतर चहलकदमी कर सकती हैं। 

2022-10-25 10:32 GMT

इस वक्त होगा ग्रहण का सबसे ज्यादा असर, रहे बचकर

ज्योतिषियों का कहना है कि, सूर्य ग्रहण का परम ग्रास शाम करीब 04:30 बजे होगा। इस वक्त देशवासियों को सबसे अधिक सावधान रहने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। ग्रहण की अवधि करीब-करीब 01 घंटा 40 मिनट है। इसलिए इस समय बचकर ही रहें। 

Tags:    

Similar News