ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं ये न करें ... ... Surya Grahan 2022 : लखनऊ-दिल्ली-पटना सहित देश के कई शहरों में दिखा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं ये न करें
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। नहीं तो, गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। जानें क्या है वो मुख्य बातें :
- ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें दूषित होती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं को इससे बचना चाहिए। उन्हें सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती घर से बाहर ना निकलें। नहीं तो नुकसान हो सकता है।
- गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद अवश्य नहाना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को नुकीली चीजें का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान सोना अशुभ माना जाता है।
- गर्भवती महिला को ग्रहण के दौरान सूर्य से जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसका सकारात्मक असर पड़ता है।
- सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास दूर्वा घास रखनी चाहिए।