UP Budget 2024 Live: योजनाओं का किसानों को मिल रहा सीधा फायदा : वित्त मंत्री

UP Budget 2024 Live: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि डार्क जोन में नये निजी नलकूप कनेक्शन देने पर लगे प्रतिबन्ध को हटा लिया गया है जिससे लगभग एक लाख किसानों को सीधा फायदा हुआ। वर्ष 2023-2024 में माह अक्टूबर, 2023 तक लगभग 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण कराया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत 2022-2023 के लगभग 10 लाख बीमित कृषकों को माह अक्टूबर, 2023 तक 831 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत दिसम्बर, 2023 तक लगभग 63,000 करोड़ रूपये की धनराशि डी.बी.टी. के जरिए 2 करोड़ 62 लाख कृषकों के खातों में हस्तान्तरित की गयी। 

Update: 2024-02-05 06:17 GMT

Linked news