चंदौली में कई जगह EVM खराब, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मशीन ठीक होने का कर रहे इंतजार

UP Lok Sabha Election Voting Live: चंदौली संसदीय क्षेत्र के सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र में कई जगह से ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना मिल रही है। बूथ संख्या 301, 303, 276, 185 सकलडीहा विधानसभा के चार मशीनों की खराब होने की सूचना आ रही है। ईवीएम खराब होने के चलते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर नहीं कर सके मतदान। कैबिनेट मंत्री के गांव के सकलडीहा इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 276 की भी मशीन खराब हो गई है। अनिल राजभर परिवार के साथ वोट देने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री मशीन ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। मशीन ठीक करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य लोग पहुंचे। 


Update: 2024-06-01 02:35 GMT

Linked news