World Blood Donor Day 2021: कौन करेगा विश्व रक्तदान दिवस 2021 की मेजबानी और क्या है Theme, यहां जानें सबकुछ

World Blood Donor Day 2021: विश्व रक्तदान दिवस 2021 की मेजबानी कौन-सा देश कर रहा है और इस साल का थीम क्या है, आइए जानते है...

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-06-14 04:21 GMT

विश्व रक्तदान दिवस 2021 (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)

World Blood Donor Day 2021: आज पूरी दुनिया में विश्व रक्तदान दिवस यानी वर्ल्ड ब्लड डोनर डे (World Blood Donor Day 2021) मनाया जा रहा है। आखिर इसे क्यों मनाया जाता है, इसका उद्देश्य क्या है और विश्व रक्तदान दिवस 2021 का थीम क्या है? तो आइए जानते है इन सबके बारे में...

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के द्वारा साल 2004 में आज यानी 14 जून के ही दिन रक्तदान दिवस (Blood Donor Day) के तौर पर घोषित किया गया था। आज के दिन लोगों को रक्त दान के प्रति प्रोत्साहित किया।

विश्व रक्तदान दिवस का उद्देश्य ( Vishva Raktdan Divas Ka Uddeshya)

क्या आपको पता है कि विश्व रक्तदान दिवस का उद्देश्य क्या होता? सुरक्षित रक्त की आवश्यकता और जीवन रक्षक उपहार के तौर पर स्वेच्छा से रक्त दान करने वाले रक्तदाताओं के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूक करना विश्व रक्तदान दिवस का उद्देश्य होता है। रक्तदाताओं के इस महान कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया जाता है। कई बार ऐसा होता है कि मरीजों को सही समय में खून नहीं मिलता है, जिससे उनकी मौत हो जाती है। ऐसे में रक्तदाताओं के द्वारा दिए गए रक्त उन मरीजों के लिए जीवनदान बन जाता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदान दिवस (Vishva Raktdan Divas Kyon Manaya Jata Hai)

ABO ब्लड ग्रुप सिस्टम का खोज करने वाले कार्ल लैंडस्टेनर (Karl Landsteiner) का जन्म आज के दिन ही हुआ था। उनका जन्म 14 जून 1868 को आस्ट्रिया में हुआ था। उन्होंने ही ABO ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की थी और इसके लिए कार्ल लैंडस्टेनर को सन् 1930 में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) से भी नवाजा गया था। इसलिए कार्ल लैंडस्टेनर के जयंती पर विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है।

विश्व रक्तदान दिवस 2021 का थीम (World Blood Donation Day 2021 Theme)

विश्व रक्तदान दिवस 2021 का थीम रक्त दो और दुनिया को धड़काते रहो' (Give Blood and Keep The World Beating) रखा गया है। इस संदेश के तहत लोगों की जिंदगी बचाने और दूसरों के स्वास्थ्य सुधार में सहयोग करके दुनिया को स्पंदित बनाए रखने के लिए रक्तदाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर फोकस किया गया है। डब्ल्यूएचओ (WHO) के अनुसार, "यह पूरी दुनिया में ज्यादातर लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने और बेहतर स्वास्थ्य में सहयोग प्रदान करने के लिए वैश्विक आह्वान की पुष्टि करता है।"

विश्व रक्तदान दिवस 2021 की मेजबानी

डब्ल्यूएचओ (WHO) के अनुसार, विश्व रक्तदान दिवस 2021 की इटली अपने राष्ट्रीय रक्त केंद्र (एनबीसी) के माध्यम से करेगा। विश्वभर में मनाये जाने वाला यह ग्लोबल इवेंट 14 जून यानी आज रोम में आयोजित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News