Bijnor Murder Case: प्रेम प्रसंग के मामले में हुयी थी दूधिया की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

अवैध संबंध को लेकर कई बार लड़की के भाई ने मृतक को समझाया था। लेकिन मृतक द्वारा ना मानने पर युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर मृतक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था।

Written By :  ‪Rohit Tripathi‬
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-06-29 11:21 GMT

Bijnor Crime News: प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर 3 दिन पहले एक दूधिया की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर मृतक पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पता चला है की मृतक का एक युवती से काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था। इस अवैध संबंध को लेकर कई बार भाई ने मृतक को समझाया था। लेकिन मृतक द्वारा ना मानने पर युवक ने अपने तहरे भाई के साथ मिलकर मृतक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इनकी निशानदेही पर अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है।

डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी ने दी घटना की जानकारी  pic(social media)

बता दें कि हल्दौर थाना क्षेत्र के खतापुर को जाने वाले रास्ते पर 26 जून को अज्ञात बदमाशों द्वारा राजवीर नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को लेकर मृतक की पत्नी राजो देवी ने हत्या की तहरीर हलदौर थाने में दी थी। एसपी के दिशा निर्देश पर हत्या की घटना के खुलासे के लिए हलदौर थाने की पुलिस व स्वाट टीम को लगाया गया था। पुलिस द्वारा छानबीन करने में पता चला कि मृतक राजवीर का अनमोल नाम के व्यक्ति की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग को लेकर कई बार अनमोल द्वारा राजवीर को समझाया भी गया था। लेकिन मृतक राजवीर लगातार अनमोल की बहन से मिल रहा था। इसको लेकर अनमोल ने अपने तहरे भाई हिमांशु के साथ मिलकर आरोपी की गोली मारकर 3 दिन पहले हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे।

एसपी ने इस घटना को लेकर बताया कि पुलिस ने सर्विलांस टीम के माध्यम से इस घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में पुलिस ने हिमांशु और अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक राजवीर का अनमोल की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते अनमोल ने अपने तहरे भाई के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस दोनों हत्यारों को गिरफ्तार करके जेल भेज रही है।

Tags:    

Similar News