शर्मनाकः अपनी ही बहन से दो सगे भाइयों ने किया कई बार बलात्कार

Update:2018-10-17 21:36 IST
शर्मनाकः अपनी ही बहन से दो सगे भाइयों ने किया कई बार बलात्कार
प्रतीकात्मक फोटो
  • whatsapp icon

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में रिश्तों को शर्मसार करने की एक घटना में एक किशोरी के साथ उसके ही दो सगे भाइयों ने कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि उसके भाई पिछले करीब पांच साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।

ये भी देखें : तस्वीरें : CM नहीं, महंत योगी आदित्यनाथ ने अष्टमी को मां महागौरी का किया पूजन

पलिस ने पीड़िता की तहरीर तो ले ली है, लेकिन आरोपी अभियुक्तों कीगिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस अधीक्षक (नगर) रणविजयसिंह का कहना है कि पीड़ित किशोरी की तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद के आगे की कार्यवाही की जाएगी।

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार इसकी उम्र 15 वर्ष है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता का आरोप है कि उसके दो सगे भाई धर्मेश और प्रशान्त पिछले पांच साल से बलात्कार कर रहे हैं। विरोध करने पर मां को जान से मारने की धमकी देने के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट भी की जाती है।

ये भी देखें : VIDEO: लखनऊ में सजता है रावण दरबार…

पीड़िता ने कहा कि मेरे पिताजी दिल के मरीज थे। पिछले साल ही उनकी मौत हुई है। घर पर मां और दो भाई हैं। बकौल पीड़िता, मानसिक और शारारिक रुप से बहुत ज्यादा पीड़ित होने के बाद मैं मेरठ की सामाजिक संस्था सर्वोदय के पदाधिकारियों से मिली। संस्था का साथ मिलने के बाद फिर आज हिम्मत करके पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी।

Tags:    

Similar News