जब बीवी से बोला मियां- भैंस बड़ी या मैं और फिर चल गई गोली

एक छोटी सी बहस एक महिला पर बहुत भारी पड़ गई।पुवायां थाना क्षेत्र के कटरा बाजार मोहल्ले के रहने वाले महेंद्र ने मामूली विवाद के चलते अपनी बीवी पर गोली चला दी।गोली लगने पर महिला बुरी तरह जख्मी हो गई और ज़मीन पर गिर गई।गोली की आवाज़ सुनते ही महेंद्र का बेटा माँ के पास पहुंचा पर तबतक महेंद्र वहाँ से फरार हो चुका था।हड़बड़ी में बेटे ने माँ को जिला अस्पताल भर्ती करवाया।फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

Update: 2016-10-21 08:02 GMT

 

शाहजहांनपुर: एक छोटी सी बहस एक महिला पर बहुत भारी पड़ गई।पुवायां थाना क्षेत्र के कटरा बाजार मोहल्ले के रहने वाले महेंद्र और उमकी पत्नी के बीच घर में पल रही भैंस को लेकर विवाद हो गया.विवाद कुछ इस कदर बढ़ गया कि गुस्साए पति ने अपनी बीवी पर गोली चला दी।गोली लगने पर महिला बुरी तरह जख्मी हो गई और ज़मीन पर गिर गई।गोली की आवाज़ सुनते ही महेंद्र का बेटा माँ के पास पहुंचा पर तबतक महेंद्र वहाँ से फरार हो चुका था।हड़बड़ी में बेटे ने माँ को जिला अस्पताल भर्ती करवाया।फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

 

क्या है पूरा मामला?

-पुवायां थाना क्षेत्र के कटरा बाजार इलाके में एक पति-पत्नी के बीच भैंस को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

-पति महेंद्र अपनी भैंस बेचना चाहता था मगर उसकी पत्नी माया देवी इसके विरोध में थी.

-गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया की गुस्साए महेंद्र ने माया को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया.

-गोली की आवाज़ सुनते ही महेंद्र का बेटा दीपक भागते हुए माँ के पास पहुंचा और माँ को तुरंत जिला अस्पताल भर्ती करवाया।

-दीपक ने बताया की माया काफी समय भैंस खरीदने के लिए पैसे इकठ्ठा कर रही थी।पैसे जुटने पर उसने महेन्द्र से भैंस लाने को कहा.

-महेंद्र भैंस तो ले आया मगर उसे पालना नहीं चाहता था और इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

-हादसे के बाद रिश्तेदारों ने महेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ फोटोज ...

 

Similar News