Kanpur News: किशोरी के साथ होमगार्ड ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

Kanpur News: ग्रामीणों ने घटना की सूचना फोन कर साढ़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस ने परिजनो और ग्रामीणों के चंगुल से होमगार्ड को छुड़ाकर भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-04-30 08:43 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Kanpur News: कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म कर भाग रहे होमगार्ड को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं ग्रामीणों ने होमगार्ड की जमकर धुनाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साढ़ पुलिस ने उसे परिजनों और ग्रामीणों से छुड़ाते हुए भीतरगांव सीएचसी लेकर आए। डॉक्टर ने गंभीर हालत में होमगार्ड को कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति अब सामान्य है। परिजनो की तहरीर पर होमगार्ड के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है।

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताई आपबीती

साढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ड्यूटी पर था। घर पर उनकी बेटी थी। इस दौरान घर से सटे पेड़ के सहारे रात में एक होमगार्ड उतर गया। पिता का आरोप है कि उसने बेटी के साथ जबरन बलात्कार किया। विरोध करने पर उनकी बेटी के साथ मारपीट की। जब बेटी ने शोर मचाया तो होमगार्ड घर से भागने लगा, शोर सुनकर परिजन और ग्रामीणों ने होमगार्ड को दौड़ कर पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी।

पुलिस ने ग्रामीणों से छुड़वाया

ग्रामीणों ने घटना की सूचना फोन कर साढ़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस ने परिजनो और ग्रामीणों के चंगुल से होमगार्ड को छुड़ाकर भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर होमगार्ड को गंभीर हालत में कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति अब सामान्य है। पिता ने होमगार्ड के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर सांढ पुलिस को दी। साढ़ थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर होमगार्ड के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं होम गार्ड की स्थिति सामान्य है। 

Tags:    

Similar News