सहारनपुर : चाकू की नोंक पर किशोरी से दुष्कर्म कर किया गर्भवती

Update: 2018-01-28 15:39 GMT

सहारनपुर : थाना मंडी क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवक ने पड़ोस की एक किशोरी को घर में बुलाकर चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को पता लगा तो वह थाना मंडी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी देखें :IIT छात्रा ने एयरफोर्स कर्मी पर लगाया रेप का आरोप, FB से हुई थी दोनों की फ्रेंडशिप

थाना मंडी क्षेत्र की एक कॉलोनी के निवासी पीड़ित किशोरी के पिता के मुताबिक उसकी साढ़े 12 वर्षीय बेटी को पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी रिजवान पुत्र इकबाल ने करीब 6 माह पूर्व बहाने से अपने घर में बुलाया। रिजवान ने इसके बाद चाकू की नोंक पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वो ब्लैकमेल कर बेटी से लगातार दुष्कर्म करता रहा। 2 दिन पूर्व उसकी बेटी की तबीयत खराब हुई और वह उसे चिकित्सक के यहां लेकर गया तो पता चला कि बेटी तीन चार माह की गर्भवती है। पूछने पर बेटी ने पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर थाना मंडी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी। इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News