Gujarat-Himachal election से लेकर MCD Poll तक, जानिए सट्टा बाजार में किस पार्टी का पलड़ा है भारी

Phalodi Satta बाज़ार का Gujarat-Himachal और MCD चुनाव के Exit Poll और सीटों के भाव जानिए, जानिए कौन, कहाँ, कितनी सीटें जीत रहा

Written By :  Bodhayan Sharma
Update: 2022-12-06 08:47 GMT

Exit Poll Results 2022: देश के लोगों की निगाहें गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के साथ ही दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनावों पर भी लगी हुई हैं। दिल्ली नगर निगम के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों के लिए पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान हुआ था। दूसरे चरण की 93 विधानसभा सीटों पर कल मतदान का काम पूरा हो गया। इसके बाद तमाम एग्जिट पोल अपने-अपने दावे कर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ सट्टा बाजार भी इन चुनावों को लेकर पूरी तरह गरमा चुका है। चलिए हम आपको बताते हैं सट्टा बाजार में इन तीनों चुनावों किस पार्टी का पलड़ा भारी हैं और किसका कमजोर...

पुरे देश में कई जगह अवैध रूप से सट्टे का कारोबार बहुत ही बड़े लेवल पर होता हैं। देश में होने वाले हर बड़े चुनाव पर सट्टेबाज़ों की निगाहें रहती हैं। अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ दिल्ली MCD चुनाव पर भी सट्टा बाजार में भाव तय किए जा चुके हैं। पूरे देश में राजस्थान के फलोदी को सट्टेबाज़ी का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। माना जाता है कई एग्जिट पोल जितना सही आकलन नहीं कर पता उससे कहीं सटीक रिपोर्ट सट्टेबाज़ों के पास होती है। इन सट्टोरियों का अपना एक जाल बना होता है, जिसके जरिये देश के हर कोने से रिपोर्ट इनके पास पहुंचती है वो भी बिल्कुल सटीक... चलिए जानते हैं सट्टे बाजार में किस पार्टी पर अधिक दांव लगाया जा रहा है।

गुजरात चुनाव में सट्टे बाजार के भाव:

बता दें सट्टे बाजार में गुजरात चुनाव को लेकर कई करोड़ों रूपये का सट्टा होने का अनुमान है। सट्टे बाजार में गुजरात में एक बार फिर भाजपा की जीत का दावा किया जा रहा है। अपनी पहचान ना बताने की शर्त पर एक सट्टेबाज़ ने बताया कि गुजरात में भाजपा की 135 सीटों पर बराबर का भाव है। मतलब उनके अनुसार गुजरात में भाजपा इस आंकड़े के आस-पास जाकर रहेगी। वहीं गुजरात में कांग्रेस को 28 से 30 सीट मिलने का अनुमान माना जा रहा है। जबकि गुजरात चुनाव में सट्टेबाज़ करीब 10 सीटें आप पार्टी की तय मान रहे हैं। इसका मतलब हैं कि एग्जिट पोल की तरह सट्टे बाजार में भी गुजरात में भाजपा की सरकार फिर आनी तय मानी जा रही है।

हिमाचल प्रदेश में सट्टा बाजार के भाव:

सट्टा बाजार में हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर भी काफी मात्रा में सट्टेबाज़ी का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर सट्टा बाजार के भाव की बात करें तो यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच बेहद कांटे की टक्कर दिखाई पड़ रही है। हिमाचल में भाजपा को 34-36 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। भाजपा को 34-36 सीटें मिलने का सट्टा बाजार में बराबर का भाव है। जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस को यहां सट्टा बाजार 32-34 सीटों पर बराबर का भाव दे रहा है। जबकि सट्टा बाजार के मुताबिक हिमाचल में आप पार्टी का खाता भी नहीं खुलने वाला है।

MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी का जलवा:

 अलावा MCD दिल्ली चुनाव को लेकर भी सट्टा बाजार बेहद गर्म हो रखा है। MCD दिल्ली चुनाव में एक बार फिर केजरीवाल का जलवा बरक़रार रह सकता है। सट्टा बाजार के मुताबिक आप पार्टी यहां 160 के करीब सीटें जीत सकती है। आप की 160 के करीब सीटों पर सट्टा बाजार में बराबर का भाव है। जबकि भाजपा को यहां सट्टेबाज़ सिर्फ 75 सीट तह ही सीमित रख रहे हैं। अब ये सट्टा बाजार का भाव इस बार कितना सटीक बैठता हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन एक बात तय हैं एग्जिट पोल के अनुसार भी हिमाचल में इस बार मुकाबला बेहद रोचक रहने की उम्मीद है

Tags:    

Similar News