Lok Sabha Election 2024 : प्रथम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी ने उम्मीदवारों काे लिखा पत्र, जानिये क्या कहा ?

पीएम मोदी ने लिखा पत्र | PM Modi Letter | Lok Sabha Election 2024 | Hindi Samachar | Latest News | Newstrack

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-17 15:56 GMT
पीएम मोदी (Photo - Social Media)

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान थम गया है, इस बीच पीएम मोदी का एक पत्र काफी चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम नवमी के पर्व पर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ओर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के एक पत्र लिखा है। पीएम मोदी ने इस पत्र के माध्यम से सभी को रामनवमी के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही प्रत्याशियों का उन्होंने उत्साह बढ़ाने का काम किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले यह विशेष अभियान शुरू किया है। उन्होंने उम्मीदवारों के नाम से संबोधित पत्र में लिखा कि आपको यह पत्र लिखते हुए आशा करता हूं कि आप कुशल मंगल से होंगे। भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में मैंने आपको हमेशा कड़ा परिश्रम करते हुए देखा है। आपने विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।  आप अपने संसदीय क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और सेवाभाव के साथ काम करेंगे।

जनता का मिलेगा भरपूर आर्शीवाद

पीएम मोदी ने अपने पत्र में आगे लिखा, मुझे विश्वास है कि आपको जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा और नई सरकार में हम सब एक साथ मिलकर देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने लिखा कि आप जैसे ऊर्जावान साथी मुझे संसद में मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने लिखा कि आपके क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मैं विनम्र भाव से कहना चाहता हूं कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव हमारे वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का एक सुनहरा अवसर है।

पत्र में कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने अपने पत्र में भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।  उन्होंने लिखा, कांग्रेस के शासनकाल में हमारे परिवार के लोगों ने जो कष्ट सहे हैं, यह चुनाव उनसे मुक्ति पाने का अहम क्षण है। उन्होंने लिखा, बीते एक दशक के दौरान समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की। इसके साथ देशवासियों की अनेक परेशानियों को दूर करने का भी प्रयास किया गया है। उन्होंन लिखा कि इस वार आपका वोट एक मजबूत सरकार बनाने के लिए और 2047 के विकसित भारत के संकल्प को गति देने के लिए अहम होगा।

राष्ट्र निर्माण का मौका न गवाएं

उन्होंने आगे लिखा, चुनाव से कुछ घंटे पहले बहुत महत्वपूर्ण समय होता है, इसलिए आप सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वह अपना स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उन्होंने मतदाताओं से भी आग्रह किया है कि गर्मी और अन्य असुविधाओं को बर्दाश्त करते हुए भी राष्ट्र निर्माण का यह मौका न गवाएं, संभव हो सुबह -सुबह ही मतदान करें। उन्होंने अंत में प्रत्याशियों को विजयी होने की शुभकामनाएं दीं।

Tags:    

Similar News