CBSE Date Sheet 2024 Out: सीबीएसई ने जारी की परीक्षा की डेटशीट, जानिए क्या है परीक्षा का शेड्यूल
CBSE Date Sheet 2024 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए डेट शीट जारी कर दी है।;
सीबीएसई ने जारी की परीक्षा की डेटशीट, जानिए क्या है परीक्षा का शेड्यूल: Photo- Newstrack
CBSE Date Sheet 2024 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए डेट शीट जारी कर दी है। सीबीएसई की ओर से जारी डेट शीट के अनुसार 15 फरवरी से 02 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, बइेम.हवअ.पद पर जाकर डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 01 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाली हैं।
CBSE Date Sheet 2024 परीक्षा विवरण
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी, जबकि 13 मार्च 2024 को समाप्त होंगी। वहीं सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 02 अप्रैल तक चलेंगी। पिछले साल दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुईं थीं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 05 अप्रैल तक जारी रहीं।