Lok sabha Election 2024:सपा ने युवाओं के हाथों में तमंचे तो भाजपा ने टैबलेट थमाए हैं, बांदा में बोले CM Yogi

Lok sabha Election 2024: मुख्यमंत्री ने एक ओर जहां सरकार की योजनाएं गिनाईं तो वहीं विपक्षी दलों पर जमकर हमला भी बोला।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Report :  Anwar Raza
Update:2024-05-13 13:56 IST

CM Yogi Adityanath (Pic:Newstrack)

Lok sabha Election 2024: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि सपा ने युवाओं के हाथों में तमंचे तो भाजपा ने टैबलेट थमाए हैं। भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। INDI गठबंधन की सरकार बनीं तो यह लोग पहले गणना कराएंगे, बाद में जनता पर वरासत टैक्स भी लगाएंगे।

बुंदेलखंड की सियासत में बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट काफी महत्व रखती है। इस सीट पर 2014 से भाजपा का कब्जा है। एक बार फिर यहां कांटे की टक्कर है। यहां पांचवें चरण में वोट डाले जाएंगे। भाजपा के स्टार प्रचार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अतर्रा के हिंदू इंटर कॉलेज में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्हों जहां विपक्ष पर निशाना साधा तो वहीं सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

उन्हें कहिए की जाओ पाकिस्तान का ही हिस्सा बनो

उन्होंने कहा, 80 करोड़ लोग भारत में मुफ्त में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। पाकिस्तान की आबादी 23 से 24 करोड़ है। पाकिस्तान में 1 किलो आटे के लिए मारपीट हो रही है। पीओके में लगातार आंदोलन चल रहे हैं कि हमें भारत का हिस्सा बनाइए क्योंकि भारत में पीएम मोदी का शासन है और इसलिए हम भारत में खुशहाल रह पाएंगे। ये जो पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उन्हें कहिए की जाओ पाकिस्तान का ही हिस्सा बनो।

Similar News