Lok sabha election 2024: MP में गरजे CM योगी, विपक्ष पर जमकर बोला हमला

Lok sabha election 2024: सीएम योगी ने मध्य प्रदेश के अशोक नगर में रैली कर बीजेपी प्रत्याशी को जीताने की अपील की।

Update: 2024-05-04 07:40 GMT

CM Yogi adityanath (Pic:Social Media)

Lok sabha election 2024: मध्य प्रदेश क अशोक नगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, चारो ओर एक ही स्वर है कि फिर एक बार मोदी सरकार और लोगों से पूछा जाता है कि मोदी सरकार क्यों चाहिए? तो लोग कहते हैं कि विकास के साथ-साथ सब कुछ होगा लेकिन ’जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’... यह संकल्प जो देश में दिख रहा है वो अभूतपूर्व है। आज भारत एक नया भारत है।

CM Yogi यहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली कर रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए जनता को एक बार फिर मोदी सरकार लाने की बात कही। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आपने कांग्रेस का घोषणा पत्र देखा होगा, औरंगजेब ने एक कर लगाया था उसका नाम है जज़िया कर, आज कांग्रेस भी अपने घोषणा पत्र में जज़िया कर की बात करती है। ये जज़िया कर वही है जो उन्होंने विरासत टैक्स की बात की है। PM मोदी कहते हैं विरासत का सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कहती है कि हम विरासत कर लगाएंगे। वे आपके पूर्वजों द्वारा अर्जित संपत्ति को ले लेंगे...कांग्रेस जज़िया कर को लागू करना चाहती है।

Tags:    

Similar News