Election 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका के करीबी तजिंदर सिंह बीजेपी में होंगे शामिल

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 के चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को हिमाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिव एवं प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-20 04:39 GMT

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 के पहले चरण का मतदान सम्मन्न हो गया है। इस बीच के कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिव व प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस नेता तजिंदर सिंह बिट्टू के इस्तीफा देने के बाद पंजाब में सियासत तेज हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वह दिल्ली के भाजपा कार्यालय भी पहुंच चुके हैं, उनके साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल भी हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से वह थोड़ी देर में मिलेंगे। इसके बाद वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

बता दें कि तजिंदर सिंह पंजाब के जालंधर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, उनकी गिनती गांधी परिवार के करीबियों में होती थी। तजिंदर सिंह को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का काफी करीबी माना जाता है। वह जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन भी रह सकते हैं। 

Tags:    

Similar News