Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, मंडी से कंगना के खिलाफ इस नेता को उतारा

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-13 10:47 GMT

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी (Photo - Social Media)

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर होने वाले पहले चरण के मतदान से पूर्व सियासी घमासान चरम पर है। इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शनिवार (13 अप्रैल ,2024) को बताया कि के मंडी से विक्रमादित्य और शिमला से विनोद सुलतानपुरी को चुनावी मैदान में उतरेंगे। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद हैं। मंडी से विक्रमादित्य के नाम के ऐलान के बाद सियासत और तेज हो गई है। 

हिमाचल प्रदेश की कांगेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी से विक्रमादित्य को एक सशक्त उम्मीवार माना गया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत क्या बोल रही हैं और क्या कह रही हैं, हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि मंडी के लोग हमेशा से कांग्रेस के साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते चुनाव में कठिन हालातों के बावजूद मंडी की जनता ने मुझे जिताया था और इस बार भी वह कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताने का काम करेंगे।

अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चहती हैं प्रतिभा  सिंह

बता दें कि प्रतिभा सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं और वह मंडी से सांसद हैं। मंडी से चुनाव लड़ने जा रहे विक्रमादित्य की वह मां भी हैं। प्रतिभा सिंह ने चुनाव  नहीं लड़ने का पहले ही फैसला कर दिया था, अब वह मंडी से ही अपने बेटे विक्रमादित्य को चुनाव लड़ा लड़ाना चाहती हैं।

सीएम ने भी दिए संकेत

वहीं, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी मंडी से विक्रमादित्य के चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं, हालांकि अभी पार्टी की ओर से कोई अधिकारिक घोषणा नहीं गई हैं। अब ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली में चल रही कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक भी इनके नाम पर चर्चा हुई होगी। 

अंदरूनी कलह को समाप्त करने की कोशिश

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में क्रास वोटिंग के कारण कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर कहा जा रहा था कि हिमाचल कांग्रेस में तनाव की स्थिति है। अब माना जा रहा है कि अगर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य को मंडी से उम्मीदवार बना दिया जाता है तो कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान समाप्त हो सकती है। 

बीजेपी से अभिनेत्री कंगना रनौत चुनावी मैदान में

बता दें कि  हिमाचल प्रदेश की मंडी बहुचर्चित सीट बन गई हैं, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी मंडी से ही अभिनेत्री कंगना रनौत काे चुनाव मैदान में उतारा है। वह पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी की हमेशा तारीफ करती रहीं हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी बात बात बेबाकी से रखती रहीं हैं। 

Tags:    

Similar News