Lok Sabha Election 2024 : बैतूल में गरजे पीएम मोदी, कहा - चुनाव ने कांग्रेस की कलई खोल दी

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी शोर आज थम को जाएगा, इससे पहले सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-24 10:49 GMT

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी शोर आज थम को जाएगा, इससे पहले सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बाद मध्य प्रदेश पहुंचे, जहां सागर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह बैतूल पहुंच गए हैं, यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सहित 'INDI' गठबंधन पर करारा प्रहार किया है। कांग्रेस ने कभी आदिवासियों को स्वीकार ही नहीं किया।

पीएम मोदी मध्य प्रदेश के बैतूल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन का एक-एक वोट विकसित बैतूल, विकसित मध्य प्रदेश और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि मैं आज विकसित भारत के लिए आपका आर्शीवाद मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि जनता का आर्शीवाद, ईश्वर का आर्शीवाद है। उन्होंने कहा कि ये आपका वोट की है, जो पिछले दस वर्षों में देश के तेज विकास की गारंटी दी है।

बीते दस वर्षों का काम अभी तो ट्रेलर है

पीएम मोदी ने कहा कि आपने वोट ने ही देश को विश्च की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है, जो पहले 11वें नंबर पर थी। उन्होंने ये सब मोदी के कारण नहीं, आपके वोट से ही संभव हो पाया है। आपके एक ने भारत का विश्व में डंका बजा दिया है, सीमा पर आंख दिखाने वाले दुश्मन को ठिकाने लगा दिया, और अयोध्या में 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बार भगवान राम को विराजमान कराया है। उन्होंने कहा कि कहा कि बीते 10 वर्षों में जो काम हुआ है, वह केवल ट्रेलर है, अभी तो देश को और मध्य प्रदेश को बहुत आगे लेकर जाना है।

कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव ने कांग्रेस की कलई खोल कर रख दी है। कांग्रेस का खतरनाक हिडेन एजेंडा अब देश के सामने आ चुका है। सेकुलरिज्म के नाम पर वोट बैंक के नाम से राजनीतिक करने वाली कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक न्याय की भी हत्या कर दी है। अब ये भी सामने आ गया है कि कांग्रेस पार्टी दलित, पिछड़े और आदिवासियों से कितनी नफरत करती है। उन्होंने आजादी के बाद कांग्रेस सबसे बड़ा विरोध बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने ही किया था। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ही थे जिन्होंने ही धर्म के आधार पर आरक्षण दिए जाने का कड़ा विरोंध किया था।

कांग्रेस ने ओबीसी के आरक्षण को छीन लिया

हमारे संविधान निर्माताओं ने मिलकर के निर्णय किया था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते हैं, लेकिन कांग्रेस ने बाबा साहेब के संविधान को मिटाने और एससी,एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीनकर अपने खास-म-खास वोट बैंक को देना चाहती है। कांग्रेस पार्टी अभी भी खेल खेलना चाहती है, देश की जनता की आंखों में धूल झाेंकना चाहती है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने ओबीसी के कोटे का आरक्षण का दर्जा पिछले दरवाजे से छीनकर मुसलमानों को दे दिया है। कर्नाटक के सभी मुसलमानों को ओबीसी बना दिया है, ये सभी चोरी छिपे किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने मंसूबे ठीक नहीं नजर आ रहे हैं। कांग्रेस अपने वोट बैंक को लेकर किसी भी हद तक जा सकती है।

Tags:    

Similar News