SP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए सपा की पांचवीं लिस्ट जारी, धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से मैदान में उतारा

SP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए सपा की पांचवीं लिस्ट में 6 कैंडिडेट के नाम हैं। इस सूची में आजमगढ़ लोकसभा सीट भी शामिल है। यहां से धर्मेंद्र यादव को टिकट मिला है।

Written By :  aman
Update: 2024-03-16 12:53 GMT

अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव (Social Media) 

Samajwadi Party Candidate List: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (SP Candidate List) ने अपनी पांचवीं लिस्ट शनिवार (16 मार्च) को जारी कर दी। इस लिस्ट में भी सपा ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। सपा ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया है। इसी तरह, गौतम बुद्ध नगर सीट से डॉ महेंद्र नागर को चुनावी मैदान में उतारा है। 

सपा की पांचवीं लिस्ट में ये चेहरे

सपा ने अपनी पांचवीं लिस्ट में आजमगढ़ लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav), गौतम बुद्ध नगर सीट से डॉ महेंद्र नागर (Dr Mahendra Nagar), मिश्रिख सीट से मनोज कुमार राजवंशी (Manoj Kumar Rajvanshi), सुल्तानपुर से भीम निषाद (Bhim Nishad), इटावा से जितेंद्र दोहरे (Jitendra Dohre), जालौन से नारायण दास अहिरवार (Narayan Das Ahirwar) के नाम हैं।  

मिश्रिख सीट पर फेरबदल

समाजवादी पार्टी ने पांचवीं लिस्ट में एक बदलाव किया है। बता दें, इससे पहले मिश्रिख से रामपाल राजवंशी (Rampal Rajvanshi) को उम्मीदवार बनाया गया था। अब इस सीट से मनोज कुमार राजवंशी को मैदान में उतारा गया है। आपको बता दें, सपा अब तक 42 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

जानें कौन हैं रामपाल राजवंशी?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पुराने नेता रामपाल राजवंशी (SP Leader Rampal Rajvanshi) दो बार मंत्री रह चुके हैं। उनका राजनीतिक करियर 1996 में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के टिकट पर मिश्रिख विधानसभा सीट (Misrikh Assembly constituency) से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया। साल 2007 में वह सपा के साथ जुड़े थे। चुनाव लड़कर फिर विधायक बने। साल 2012 में जब समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो अखिलेश सरकार में उन्हें कारागार राज्य मंत्री बनाया गया था। हालांकि, 2017 और 2022 यूपी विधानसभा में मिश्रिख सीट पर उन्हें हार  सामना करना पड़ा था। 

Tags:    

Similar News