Lok Sabha Election 2024 : यवतमाल में चुनावी भाषण देते समय मंच पर बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को महाराष्ट्र के यवतमाल में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, अचानक भाषण देते समय वह बेसुध होकर गिर पड़े।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-24 11:19 GMT

नितिन गडकरी मंच पर अचानक हुए बेहोश (Photo - Social Media)

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को महाराष्ट्र के यवतमाल में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, अचानक भाषण देते समय वह बेसुध होकर गिर पड़े। इसके बाद मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें जैसे-तैसे संभाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल के पुसद में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के पहुंचे हुए थे। वह मंच पर बोल रहे थे कि अचानक बेसुध होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और कहा कि पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है, उनका मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। वह यहां से तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।

पहले भी तबियत हाे चुकी खराब

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबियत पहले भी खराब हो चुकी है। वर्ष 2018 में भी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम में मंच पर अचानक बेहोश हो गए थे। इस मंच पर उनके साथ महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव भी मौजूद थे। उस समय गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला था।

Tags:    

Similar News