Lok Sabha Election 2024: बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल का हुआ विरोध, लगे मुर्दाबाद के नारे

Lok Sabha Election 2024: मेरठ में पीएम मोदी की रैली के बाद आज शनिवार (06 अप्रैल ,2024) को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 'रामायण के राम' अरुण गोविल ने रोड शो किया।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-06 16:30 GMT

अरुण गोविल (Photo - Social Media)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर सियासी पारा आसमान छू रहा है। मेरठ में पीएम मोदी की रैली के बाद आज शनिवार (06 अप्रैल ,2024) को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 'रामायण के राम' अरुण गोविल ने रोड शो किया। इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। उनके प्रचार रथ को रास्ते में लोगों ने घेर लिया और मुर्दाबाद के खूब नारे लगे। यही नहीं, चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लेकर लोग उनके रथ के आगे भी खड़े हो गए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल मेरठ के पल्लवपुरम इलाके में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। अरुण गोविल का प्रचार रथ जैसे ही आगे बढ़ा, वैसे ही लोग उनका विरोध करने लगे और चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लेकर आगे खड़े हो गए। उनके काफिले के आगे इतनी भीड़ आ गई कि काफी हंगामा खड़ा हो गया। विरोध करने वालों में महिलाएं भी मौजूद थीं। विरोध कर रहे लोगों ने अरुण गोविल मुर्दाबाद के नारे लगे। इसके साथ वापस जाओ के भी नारे लागए गए।


अरुण गोविल दिखे असहज

मेरठ के पल्लवपुरम इलाके में जब प्रचार अरुण गोविल का रथ रोका गया तो वह असहज दिखाई दे रहे थे। कुछ देर तक वह खामोश खड़े रहे। वह यह समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर ये हो क्या रहा है। इसके बाद उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत की। इसके बाद पता चला कि जो लोग विरोध करने आए थे, वह दरअसल एक बिल्डर से काफी परेशान थे।

जनप्रतिनिधियों से थे नाराज

विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि उनके इलाके के एक बिल्डर ने जबरन दीवार को तोड़कर रास्ता बना लिया है, इसके विरोध में उन लोगों ने एक महीने तक धरना किया था। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों से बात की, अधिकारियों से बात की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इसी को लेकर वह लोग नाराज थे। उनको आज जैसे ही पता चला कि अरूण गोविल का रोड शो है, वह विरोध करने के लिए आ गए।

विधायक के खिलाफ भी हुई नारेबाजी

वहीं, दूसरी ओर कैंट में विधायक अमित अग्रवाल के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई, यहां उनके प्रचार रथ को बीच में ही रोक दिया गया था। इसके लेकर सुरक्षाकर्मियों से काफी देर बहस भी हुई। यहां महिलाए चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लेकर प्रचार रथ के आगे खड़ी हो गईं थीं। विधायक अमित अग्रवाल सहित कई लोगों ने विरोध कर रहे लोगों को समझाया लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं हुए। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से विरोध कर रहे लोगों को हटाया तब जाकर प्रचार रथ रवाना हुआ।  

Tags:    

Similar News