Mission 2024: नोएडा में विपक्ष पर गरजे राजनाथ सिंह, बोले - पहले 'भ्रष्टाचार का केंद्र' बन गया था...

Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने गैर भाजपाई सरकारों पर जमकर प्रहार किया है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-23 10:05 GMT

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 के पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हो गया है। दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने गैर भाजपाई सरकारों पर जमकर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि पहले नोएडा को भ्रष्टाचार के केंद्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब व्यापार का केंद्र बन गया है। बता दें कि वह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र में अपराधियों का बोलबाला था, जिससे यहां के लोग पलायन करने पर मजबूर करते थे। उन्होंने कहा कि नोएडा के बारे में हमें अच्छे से पता है कि एक समय था यह नेताओं के लिए भ्रष्टाचार का केंद्र था, लेकिन डबल इंजन की सरकार में आज नोएडा व्यापा का केंद्र बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले यहां अपराधियों का खौफ था, लोग पलायन करने को मजबूर थे, लेकिन यह सब अब पुरानी बातें हो चुकी हैं।

अब निवेशकों की पसंद बना नोएडा

उन्होंने कहा कि नोएडा अब आपराधिक रिकॉर्ड के लिए नहीं, बल्कि अच्छी कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है, यहां अब भारत ही नहीं दुनिया के कई देशोें से भारी निवेश भी आ रहे हैं, जिससे विकास को गति मिल रही है। उन्होंने जेवर हवाईअड्डे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब सबसे पहले उन्होंने इसका प्रस्ताव लेकर भारत सरकार के पास गए थे। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टिंयों की सरकारों के समय जेवर हवाई अड्डे का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में वला गया था, लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी ने संकल्प लिया कि यहां देश को सबसे बड़ा हवाई अड्डा मिलेगा और आज तेजी से काम भी हो रहा ह ै। 

Tags:    

Similar News