Vidhan Parishad Election: भाजपा की ओर से बहोरन लाल मौर्य ने भरा नामांकन, बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है

Vidhan Parishad Election: स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी उच्च सदन की यह सीट।

Update: 2024-07-02 09:32 GMT

Vidhan Parishad Election 2024 ( Newstrack- Photo)

Vidhan Parishad Election 2024: विधान परिषद के लिए भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य ने मंगलवार को विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। विधान परिषद की यह सीट स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई है। भाजपा ने इस सीट के लिए बहोरन लाल मौर्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के बाद बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यहां साधारण कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है।नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर सहित कई मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।


भाजपा पिछड़े समाज की सच्ची हितैषी है

नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल ने कहा कि भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता को इतना बड़ा अवसर दिया है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़े समाज की सच्ची हितैषी है।


स्वामी प्रसाद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी यह सीट

सपा ने इस सीट पर स्वामी प्रसाद मौर्य को एमएलसी बनाया था। लेकिन स्वामी प्रसाद ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी और उसके बाद विधान परषिद की सदस्यता से भी त्याग पत्र दे दिया था।2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया।


सपा ने 2022 के चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर के फाजिलनगर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ाया था लेकिन उन्हें इस चुनाव में भाजपा से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को विधान परिषद भेज दिया था। लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ दिनों बाद सपा छोड़ दी और विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी।

Tags:    

Similar News