देखिए, 2024 के लोकसभा चुनावों में विजेता और उपविजेता सांसदों का संपूर्ण विवरण

Loksabha Election News: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। इस बार उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें सामाजवादी पार्टी ने हासिल की हैं।

Written By :  Santosh Tiwari
Update: 2024-06-10 10:01 GMT

संसद भवन Source- Newstrack

Loksabha Election News: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। इस बार उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें सामाजवादी पार्टी ने हासिल की है इसके बाद दूसरे नंबर पर बीजेपी और उसके बाद कांग्रेस एवं अन्य दल हैं इन चुनावों में समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 37 सीटें हासिल की हैं। जबकि केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी यूपी में सिर्फ 33 सीटें जीतें में कामयाब हो सकी है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 6 व आरएलडी के खाते में कुल 2 सीटें आईं हैं। इसके अलावा अपना दल (सोनेलाल) व आज़ाद समाज पार्टी ने भी इन चुनावों में एक-एक लोकसभा सीट हासिल की है। 

भाजपा एक बार फिर देश की सबसे बड़ी पार्टी 

इस बार के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव में अपने प्रदर्शन से एक ओर सपा ने जहां सबको चौंकाया है तो वहीं दूसरी ओर देश भर में सपा अब तीसरे नम्बर की पार्टी भी बन गई है।  वहीं, अगर देश की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी देश भर में कुल 240 लोकसभा सीटें जीतकर एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस 99 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी है।

किसी को नहीं बहुमत, चलेगी गठबंधन सरकार 

2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने किसी पार्टी को बहुमत नहीं दिया है। 240 सीटों पर जीत हासिल करने के बावजूद भाजपा बहुमत का आंकड़ा छूने से चूक गई। ऐसे में अब केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल सभी घटक दलों के सहयोग से केंद्र की सरकार चलेगी। यदि विपक्षी पार्टियों के 'इंडिया' गठबंधन की बात करें तो तमाम पार्टियों के शामिल होने के बावजूद इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में नहीं पहुंचा। ऐसे में फिर एक बार एनडीए सरकार ही केंद्र में वापसी करने जा रही है।


Tags:    

Similar News