Aakhri Sawal या Pati Patni Aur Woh Do ? किसका चला बॉक्स ऑफिस पर जादू
Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Woh Do: संजय दत्त की आखिरी सवाल और आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो में से किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, आइए जानते हैं।
Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Woh Do Collection
Aakhri Sawal Vs Pati Patni Aur Woh Do Collection: 15 मई 2026 यानी कि आज दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, एक संजय दत्त की आखिरी फिल्म और दूसरी आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो, दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच ठीकठाक बज देखने को मिल रहा था, हालांकि एक ही दिन फिल्म रिलीज होने की वजह से दोनों फिल्मों के बीच कंपटीशन बढ़ गया था, दर्शकों के बीच तुक्केबाजी चल रही थी कि आखिर कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी, अब रिपोर्ट सामने आ गई है, आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी।
आखिरी सवाल या पति पत्नी और वो दो किसका कलेक्शन ज्यादा
संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल और आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो रिलीज होते ही चर्चा का विषय बनी हुई है, दोनों ही फिल्मों को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, सोशल मीडिया पर दर्शक दोनों ही फिल्मों के बारे में बात कर रहें हैं, वहीं अब आखिरी सवाल और पति पत्नी और वो दो के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भी रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिससे खुलासा हो गया है कि किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 4 करोड़ रुपए तक रहा, वहीं संजय दत्त की आखिरी सवाल का फर्स्ट डे कलेक्शन लगभग 1 करोड़ तक ही रहा, जी हां! आखिरी सवाल को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, यानी कि पति पत्नी और वो दो मूवी दर्शकों को अधिक पसंद आई।
संजय दत्त की आखिरी सवाल के बारे में
संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी बाबरी मस्जिद, महात्मा गांधी और देश में लागू हुई इमरजेंसी जेसी मुद्दों पर सवाल उठाया गया है। फिल्म में संजय दत्त के साथ नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध और समीरा रेड्डी मुख्य किरदारों में हैं, इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है।
आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो के बारे में
आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो मूवी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना के साथ ही सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी दिखाई दे रहीं हैं, मुदस्सर अजीज द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया है। फिल्म की कहानी आयुष्मान खुराना जो प्रजापति पांडे का किरदार निभा रहें हैं, उनके इर्द गिर्द घूमती है, जो बीवी होने के बाद भी दो हसीनाओं के चक्कर में पड़े हैं।