Aanvi Kamdar Death: कौन हैं अन्वी कामदार, जिनकी रील्स बनाते समय गई जान

Aanvi Kamdar News: अन्वी कामदार जिनकी इंस्टाग्राम रील्स बनाते समय गिरने से मौत हो गई, चलिए जानते हैं इनके बारे में कौन हैं Aanvi Kamdar

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-07-18 06:43 GMT

Aanvi Kamdar Death News (Image- Aanvi Instagram)

Aanvi Kamdar Death News: आज सुबह-सुबह सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर Aanvi Kamdar की मृत्यु की हर तरफ सोशल मीडिया पर छाई  हुई हैं। अवनी कामदार की महाराष्ट्र के रायगढ़ के पास कुंभे झरने में एक रील बनाते समय मृत्यु हो गई है। Aanvi Kamdar की मृत्यु की खबरों ने उनके चाहनें वालें और फैंस काफी ज्यादा आश्चर्यचकित हो गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी इंफ्यूएंशसर की रील्स बनाते समय मृत्यु हुई हो। इससे पहले भी कई इंफ्यूएंशर और आम लोग रील्स और वीडियो बनाने के चक्कर में खुद की जान गवा चुके हैं। चलिए जानते हैं अनवी के बारे में 

अन्वी कामदार कौन हैं (Who is Aanvi Kamdar In Hindi)-


Aanvi Kamdar जिनकी उम्र 26 वर्ष (Aanvi Kamdar Age) है। वो मुंबई महाराष्ट्र की रहने वाली हैं, वो सोशल मीडिया पर ट्रैवल से संबंधित वीडियो साझा करती हैं।महाराष्ट्र के रायगढ़ के पास कुंभे झरने में एक रील की शूटिंग के दौरान खाई में गिरने की वजह से मृत्यु हो गई है। Aanvi Kamdar अपने 7 दोस्तों के साथ वो इस झील पर गई थी। जब वो रील्स बना रही थी, तभी अचानक से उनका पैर फिसल गया। जिसकी वजह से वो खाई में गिर गई 6 घंटे के राहत बचाव कार्य के बाद उनको बचा लिया गया। लेकिन गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। आन्वी कामदार पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थीं और उन्होंने आईटी/टेक्नोलॉजी कंसल्टेंसी कंपनी डेलोइट में भी काम किया था। अवनी मानसून से संबंधित ट्रैवलिंग पोस्ट की वजह से जानी जाती हैं। 

अनवी कामदार के सोशल मीडिया पर यानि इंस्टाग्राम पर 256,000 फॉलोअर्स (Aanvi Kamdar Instagram) हैं। वो लग्जरी जगहों, कैफे व अन्य जगहों की यात्रा करके उसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। अवनी कामदार की मृत्यु के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News