Chunari Chunari Controversy: चुनरी चुनरी गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने वरुण धवन को घेरा, कहा- वो कुछ नहीं बन सकता...
Chunari Chunari Controversy: चुनरी चुनरी गाने के नए वर्जन को लेकर विवाद शुरू हो चुका है, वहीं अब ऑरिजिनल गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने वरुण को अपने निशाने पर ले लिया है।
Chunari Chunari Controversy: सलमान खान और सुष्मिता सेन के सुपरहिट गाने चुनरी-चुनरी का नया वर्जन आज रिलीज हो गया है, ये नया वर्जन वरुण धवन की फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" का है, जिसका टाइटल "चुनरी चुनरी लेट्स गो" है, "चुनरी चुनरी" गाने को नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है, और गाने पर व्यूज भी ताबड़तोड़ आ रहें हैं, लेकिन गाना दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है, वहीं अब "चुनरी चुनरी" गाने के ओरिजिनल गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने भी रीमेक वर्जन पर गुस्सा जाहिर करते हुए वरुण धवन को अपने घेरे में लिया।
वरुण धवन पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य
अभिजीत भट्टाचार्य ने अभिनेता वरुण धवन को अपने निशाने पर ले लिया है, उन्होंने चुनरी चुनरी के रिक्रिएटेड में पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए वरुण धवन को अपने लपेटे में लिया। बता दें कि अभिजीत भट्टाचार्य ने "चुनरी चुनरी" के ओरिजिनल वर्जन को गाया था, उनके साथ गायिका अनुराधा श्रीराम ने चुनरी चुनरी को आवाज दी थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुआ, यहां तक नहीं इतने सालों बाद भी यह गाना आज भी खूब धूम मचाता है, वहीं अब जब अभिजीत भट्टाचार्य द्वारा गाये गये इस गाने का रीमेक वर्जन आया तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।
अभिजीत भट्टाचार्य ने चुनरी चुनरी के नए वर्जन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं इस गाने के रीमेक के लिए परमीशन देने वाला कौन होता हूं, इन सब गानों से तो सलमान खान सुपरस्टार बनें हैं, सलमान खान के करियर की सबसे बड़े दो गाने - चुनरी चुनरी और टन-टना-टन। ऐसा होता है कि आवाज किसी को सूट करे तो वो सुपरस्टार बन जाता है। सलमान खान और वरुण धवन में इतना ही फर्क है, जितना अमिताभ बच्चन और असरानी में। वरुण धवन मेरे द्वारा गाए गए गानों के साथ न्याय नहीं कर पाएगा। मेकर्स ने मेरी आवाज न लेकर बहुत ही अच्छा किया, नहीं तो उसको गालियां पड़ती। सलमान खान इस गाने से सुपरस्टार बन गया, वरुण कुछ नहीं बन सकता।" अभिजीत भट्टाचार्य के इस बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है।